27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो माह से किसानों को नहीं मिला उपज का भुगतान, बैंक कर रहे कुर्की

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 19 Jul 2018, 9:49 PM IST

giving memorandum

giving memorandum

-कांग्रेस पार्टी ने एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

घड़साना.

समर्थन मूल्यों पर दो माह पूर्व बेची उपज का भुगतान सरकार ने अभी किसानों को नहीं किया है। इधर बैंक किसानों को ऋण भरने के लिए कुर्की का नोटिस दे रहे हैं। सरकार ने शीघ्र भुगतान नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर विरोध करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह चेतावनी लिखित में एसडीएम के माध्यम से राज्य सरकार को दी है।

मेडिकल कॉलेज के स्ट्रक्चर डिजायन की जांच जयपुर में होगी

कांगेस ब्लॉक अध्यक्ष गोमती टॉक, प्रदेश महासचिव कुलदीप इन्दौरा, पूर्व प्रधान सरोज लेघा, नगर अध्यक्ष राजपाल धारणी तथा किसान नेता हंसराज जाखड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय समक्ष केन्द्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव कुलदीप इंदौरा ने बताया कि 15 मई के बाद समर्थन मूल्यों पर बेची गई कृषि जिन्सों का भुगतान नहीं मिला है। राज्य सरकार को बार-बार ज्ञापन के माध्यम से किसानों की समस्याओं को रखा जा रहा है।

रद्दी के नीचे छिपाकर पंजाब ले जा रहे थे एक क्विंटल 44 किलोग्राम डोडा पोस्त, तीन गिरफ्तार

इसके बावजूद कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वहीं गत वर्ष उपखंड के कई गांव चकों में ओलावृष्टि से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी ने बरसात के पानी भरने के कारण नीचली बस्तियों में आवागमन बंद होने पर प्रशासन के सुध नहीं लेने तथा पानी निकासी की व्यवस्था नहीं करने पर रोष जताया। इन मांगों का समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन की प्रशासन को लिखित में चेतावनी है। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस सचिव दिनेश लेघा, विनोद छीम्पा, विक्रम तंवर, शंभू बिश्रोई, लादूखां, गुरलाल बराड़, सुभाष जाखड़, देवीलाल निठारवाल सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।

वाटर कूलर से पानी पी रहे युवक को आया करंट और फिर हुआ ये

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग