कमीनपुरा शुगर मिल में किसानों को गन्ने का भुगतान भामाशाह कार्ड के माध्यम से किया जाएगा। इस संबंध में शुगर मिल प्रबंधन ने किसानों को सूचित कर दिया है। वहीं मिल के नोटिस बोर्ड पर भी सूचना चस्पा की गई है।मिल उप महाप्रबंधक डीएस कौशिक ने बताया कि मिल को मिले दिशा-निर्देश के मुताबिक किसानों को इसी हफ्ते से भुगतान होना शुरू हो जाएगा। किसी का भी भुगतान रोका नहीं जाएगा।