6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

28 दिन में पेट्रोल तीन रुपए और डीजल पांच रुपए महंगा

रोजाना बीस से तीस पैसे की बढ़ोत्तरी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 29 Jan 2018, 9:19 AM IST

petrol price

श्रीगंगानगर.

केन्द्र सरकार की ओर से रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम जारी करने की प्रक्रिया अब जनता के लिए गलफांस बन गई है। केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल के दाम जारी होने की प्रक्रिया लागू होने के उपरांत उपभोक्ताओं को भले ही फायदा ना हुआ हो, लेकिन केन्द्र सरकार ने गुपचुप तरीके से पेट्रोल और डीजल के दाम एकाएक बढ़ा दिए हैं। इस साल के महज 28 दिन में पेट्रोल तीन रुपए और डीजल पांच रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। प्रतिदिन बीस से तीस पैसे प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को पेट्रोल 78 रुपए 59 पैसे और डीजल 71 रुपए 03 पैेसे प्रति लीटर की दर से बिक रहा था।


केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश पर ऑयल कंपनियों ने रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम जारी करने की व्यवस्था की हुई है। गुपचुप तरीके से बढ़ाई की कीमतों के संबंध में किसी भी राजनीतिक दल या व्यापारिक संगठन ने विरोध करना भी उचित नहीं समझा है। जैसा ऑयल कंपनियां दाम को तय कर रही हैं, उसके अनुरुप लोग भी खरीदने को मजबूर हैं।

रोजाना बीस से तीस पैसे की बढ़ोत्तरी


इसलिए बनाई थी नई पॉलिसी
केन्द्र सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थों के दामों और कच्चे दामों में सामंजस्य लाने के लिए नई नीति बनाई थी। इस पॉलिसी के तहत पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में रोज सुबह बदलाव किया जाता है। इससे पूव पेट्रोलियम पदार्थों में बदलाव पन्द्रह दिन बाद अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों की समीक्षा कर दाम घटाए तथा बढ़ाए जाते थे। सरकार ने यह नीति पेट्रोलियम पदार्थ के दामों का फायदा देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन इस नीति का उपभोक्ताओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल के दाम 16 जून 2017 को केन्द्र सरकार ने कुछ राज्यों की तर्ज पर पूरे देश में भारत पेट्रोलियम उत्पाद पर डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम लागू करने की नीति को मंजूरी दी थी, इसे राजस्थान में भी डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम को मंजूर कर दिया गया। इस सिस्टम को लागू करने पर सरकार का दावा था कि रोजाना अन्तरराष्ट्रीय बाजार की कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का निर्धारण होगा, लेकिन वर्तमान में इससे
बिलकुल उलटा हो रहा है।


फैक्ट फाइल
तिथि पेट्रोल डीजल
1 जनवरी 75.67 66.62
7 जनवरी 76.11 67.36
14 जनवरी 76.81 68.60
17 जनवरी 77.15 69.13
20 जनवरी 77.66 69.72
22 जनवरी 78.01 70.12
26 जनवरी 78.42 70.79
27 जनवरी 78.51 70.89
28 जनवरी 78.59 71.03