5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान बॉर्डर से लगते गांवों में संदिग्धों की तलाश में छापेमारी

-कुछ संदिग्धों को थाने लाई पुलिस, पूछताछ जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 9 Feb 2018, 8:25 PM IST

police probe

police probe

कुछ संदिग्धों को थाने लाई पुलिस, पूछताछ जारी

श्रीगंगानगर.

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों के जिले में बॉर्डर के नजदीक शरण लेने और एनकाउंटर की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। इसके चलते शुक्रवार को कई थानों की पुलिस ने हिन्दुमलकोट थाना इलाके में पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक कोठा और पक्की गांवों में घरों की तलाशी ली गई। जहां से पुलिस ने करीब दो दर्जन संदिग्धों को उठाया और थाने जाकर पूछताछ की।

Video : श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई छह

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों पंजाब के विक्की गौंडर जैसे कुख्यात गैंगस्टर के यहां एक ढाणी में शरण लेने और एनकाउंटर की घटना सहित पाक बॉर्डर के आसपास बसे गांवों में संदिग्धों की शरणस्थली बनने से रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया।जिसमें शुक्रवार को सीओ ग्रामीण दिनेश कुमार, हिन्दुमलकोट थाना प्रभारी भूपेन्द्र सोनी, चूनावढ़ थाना प्रभारी चंद्रजीत सिंह, मटीलीराठान कुलदीप चारण और थानों के जाब्ते ने गांव कोठा व पक्की में छापे की कार्रवाई की। यहां पुलिस ने दर्जनों घरों की तलाशी ली। इसके अलावा गांवों में दवा की दुकानों व नशीली दवाएं बेचने वाले संदिग्धों के यहां भी तलाशी की गई। तलाशी के दौरान मौके पर पुलिस को कुछ नहीं मिला है लेकिन पुलिस ने इन गांवों से करीब दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया। कई वाहनों को भी थाने लाया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस दिनभर पूछताछ करती रही।

Gallery : टेंपो-कार की टक्कर में पांच मरे, तीन घायल

बॉर्डर के अन्य गांवों में चलेगा तलाशी अभियान

-पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में सभी थाना इलाके में जहां पाक का बॉर्डर लगता है। वहां संदिग्धों धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा पुलिस अधिकारी खुफिया एजेंसियों से भी संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं पंजाब पुलिस से भी वहां के गैंगस्टरों की लोकेशन की जानकारी ले रही है।