
demo pic
श्रीगंगानगर.
लालगढ़ जाटान थाना इलाके में बुधरवाली के समीप सोना व चांदी की लूट की वारदात के दौरान पंकज सोनी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में जिले के पांच थाना प्रभारियों की टीमें अपने-अपने टारगेट पर लगी हुई है।वहीं, एसपी, एएसपी व डीएसपी इलाके में कैंप किए हुए हैं। इसके बाद भी अभी तक पुलिस को कोई महत्वपूर्ण सुराग हाथ नहीं लग पाया।
पुलिस ने बताया कि पंकज सोनी की हत्या प्रकरण को लेकर पुलिस की सात टीमें जांच में जुटी हुई हंै। इस मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस ने इलाके के संदिग्धों से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जहां पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, सीओ ग्रामीण दिनेश कुमार इलाके में कैंप किए हुए हैं। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी नरेन्द्र पूनिया, हिन्दुमलकोट थाना प्रभारी भूपेन्द्र सोनी, सादुलशहर थाना प्रभारी बलराज मान, लालगढ़ जाटान थाना प्रभारी गुरमेल सिंह व थाना प्रभारी कुलदीप चारण सहित अन्य टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश की कार्रवाई व जानकारी जुटाने में लगी है।
उल्लेखनीय है कि सादुलशहर थाने के सीआई भूपेन्द्र सोनी का भानजा पंकज सोनी चांदी व सोने के जेवर बनाने व सप्लाई का व्यवसाय करता था। हर सप्ताह वह जेवर लेकर सादुलशहर में सप्लाई लेकर जाता था और वहां से चांदी व सोना लेकर आता था। बुधवार को बुधरवाली के समीप बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और बैग लूटने के लिए उसे तीन गोलियां मार दी। यहां से तीनों आरोपित बैग लेकर फरार हो गए थे।
इनका कहना है
- इस मामले में पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई है। हर एंगल से जांच की जा रही है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारी वहां कैंप किए हुए हैं।
हरेन्द्र कुमार महावर, पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर।
Published on:
10 Dec 2017 08:11 pm
