5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jordan murder case : सोशल साइट पर कमेंट और पोस्ट शेयर करने वालों की धरपकड़

- सोशल मीडिया पर नजर रख रही साइबर टीमें
2 min read
Google source verification
police investigating

police investigating

श्रीगंगानगर.

शहर के इन्दिरा वाटिका के समीप जिम में जॉर्डन की हत्या को लेकर पुलिस अब सोशल साइट्स पर पैनी नजर रखे हुए है। गैंगस्टर के फेसबुक अकाउंट पर कमेंट करने वाले और उससे जुड़े जिले के युवकों की पुलिस धरपकड़ कर रही है। इनसे सख्ती से पूछताछ की जा रही है। अब पुलिस दर्जनों युवकों से पूछताछ कर तथ्य जुटा रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गैंगस्टर अंकित भादू और जॉर्डन की फेसबुक पर कमेंट करने वाले उससे जुड़े युवकों की पुलिस तीन दिन से धरपकड़ कर रही है। इन संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ कर पुलिस तथ्य जुटाने के प्रयास में लगी है। पुलिस की साइबर टीम गैंग व मृतक से जुड़ी फेसबुक व सोशल मीडिया पर दिनरात नजर रखे हुए हैं। इसके चलते पुलिस उन पर कमेंट व पोस्ट डालने का पता लगाकर उससे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार रात को ही पुलिस ने सूरतगढ़ से करीब आठ-दस युवकों को उठाया था और पूरी रात उनसे पूछताछ के बाद सुबह भेज दिया गया। इसी प्रकार शहर में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश देकर ऐसे ही युवकों को पूछताछ के लिए उठाया और यह कार्रवाई जारी है। पुलिस आठ-दस युवकों को रोज पकड़ रही है और पूछताछ के बाद छोड़ देती है। इसके अलावा यहां संदिग्धों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। शनिवार को भी पुलिस ने जिले में कई स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की। जहां से कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया गया है। पुलिस इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है।

आईजी ने किया मौका मुआयना
- बीकानेर रेंज आईजी विपिन पाण्डे ने शनिवार सुबह मीरा चौक के समीप मटेलिका जिम में घटना स्थल का मुआयना किया। इस संबंध में उन्होंने वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से घटनाक्रम की पूरी जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार महावर, सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित, आईपीएस राजेश मीणा, जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

रंजिश को लेकर की गई जॉर्डन की हत्या
- पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि लारेंस गैंग से जुड़े अंकित भादू की करीब आठ-दस माह से जॉर्डन से रंजिश चल रही थी। इस गैंग ने पहले भी जॉर्डन पर हमले का प्रयास किया था लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे। अब उनको पता था कि जॉर्डन अकेला जिम में जाता है। जहां रंजिश के चलते ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी गई।

लारेंस की बुआ के बेटे सहित तीन पकड़े
पंजाब की अबोहर पुलिस को शनिवार को सूचना मिली थी कि पांच बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के लिए यहां आ रहे हैं। इसके चलते पहले अलर्ट पंजाब पुलिस ने झंडवाला के समीप नाकेबंदी कर पांच जनों को घेर लिया लेकिन दो जने मौके से फरार हो गए। पंजाब पुलिस ने किशनपुरा संगरिया हनुमानगढ़ निवासी अभिषेक गोदारा पुत्र रणजीत सिंह बिश्नोई, उजलवास नोहर हनुमानगढ़ निवासी विक्रम पुत्र निर्मल सिंह जाट व राजपुरा राजांवाली बहावाला निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र महावीर ठाकुर को गिरफ्तार किया। इनसे पुलिस ने चार देशी कट्टे व जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस इनसे जॉर्डन हत्याकांड को लेकर भी पूछताछ कर रही है। पंजाब पुलिस ने बताया कि अभिषेक गोदारा लारेंस की बुआ का बेटा है। जो श्रीगंगानगर में किसी कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रहा है। वहीं श्रीगंगानगर से एसपी हरेन्द्र महावर व टीम शाम को अबोहर के लिए रवाना हो गई।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग