
पुलिसकर्मियों ने अपने साथी सिपाही को रक्त देकर किया याद
- एसपी ऑफिस के अधिकारी व पुलिसकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि
श्रीगंगानगर. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम ब्रांच में तैनात रहे कांस्टेबल नवदीप सिंह को दूसरी पुण्यतिथि पर मंगलवार को पुलिस अधिकारियों व साथी पुलिसकर्मियों ने राजकीय चिकित्सालय में रक्तदान कर याद किया और श्रद्धांजलि दी।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि एसपी ऑफिस में क्राइम ब्रांच में तैनात कांस्टेबल नवदीप सिंह की दीपावली के दिन सडक़ हादसे में मौत हो गई थी। जिसकी याद में पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों की ओर से रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान रक्तदान करने वालों में सीओ ग्रामीण प्रशिक्षु आईपीएस मृदुल कछावा, सहायक उपनिरीक्षक जसविंद्र सिंह, परिवाद शाखा प्रभारी हैडकांस्टेबल श्रवण सिंह, पुलिसकर्मी नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, रविन्द्र, शोभा कंवर, मोहनलाल सहित अन्य जवान आदि मौजूद थे।
पुलिसकर्मियों ने बताया कि कांस्टेबल को हर साल रक्तदान कर व श्रद्धांजलि देकर याद किया जाता है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि इसी तरह अन्य ड्यूटी पर मरने वाले पुलिसकर्मियों को भी उनके कार्यालयों व थानों में याद किया जाता है और श्रद्धांजलि दी जाती है।
Updated on:
09 Oct 2018 02:12 pm
Published on:
09 Oct 2018 02:12 pm
