27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजकीय महाविद्यालयों में एमए के लिए कतार में डेढ हजार, आवेदन प्रक्रिया जारी

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 21 Jul 2018, 8:36 PM IST

demo pic

demo pic

-राजकीय महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में प्रवेश की स्थिति
श्रीगंगानगर.

शहर के राजकीय महाविद्यालयों में इन दिनों स्नातकोत्तर में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय और चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्रवेश के लिए अब तक करीब डेढ हजार से ज्यादा आवदेक ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की प्रक्रिया अब भी जारी है। प्रवेश प्रक्रिया के क्रम में डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है वहीं कॉलेज में अलग-अलग संकायों के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं।

रिश्वत लेने के दोषी पटवारी को दो साल कारावास

डॉ.भीमराव अंबेडकर कॉलेज में एक हजार आवेदन
डॉ.भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रामसिंह राजावत ने बताया कि उनके यहां एक हजार से ज्यादा आवेदकों ने आवेदन कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि हमारे यहां जिले के विभिन्न कॉलेजों से स्नातक विद्यार्थियों की सूचियां मंगवाकर उन्हें स्नातकोत्तर में कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रमों और विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। जिससे कि आवेदक कॉलेज में उपलब्ध पाठ्यक्रमों का लाभ उठा सकें।

बारिश के बाद तापमान कम, उमस ज्यादा

गोदारा कॉलेज में करीब छह सौ आवेदन
वहीं शहर के चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में करीब छह सौ विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। यहां एमए अगं्रेजी में 56, एमए भूगोल एसएफएस में 32, एमए हिन्दी में 128, एमए इतिहास एसएफएस में 14, एमए संगीत गायन एसएफएस में 12, एमए राजनीति विज्ञान में 144, एमए समाजशास्त्र में 102, एमकॉम एबीएसटी एसएफएस में 13, एमएससी वनस्पति विज्ञान एसएफएस में 15, एमएससी गणित में 20 तथा एमएससी प्राणीशास्त्र में 61 विद्यार्थियोंने अब तक आवेदन किया है।

Read more news and stay updated...

आठ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा, 95 हजार रुपए का जुर्माना लगाया

थम गए ट्रकों के पहिए, ट्रांसपोर्ट कंपनियां बंद

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से लूटे बीस हजार रुपए

स्ट्रक्चर डिजायन की जांच में कई कमियां मिली

श्रीगंगानगर में एक पखवाड़े के बाद बरसा पानी, गर्मी से राहत

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग