27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हवाई पट्टी पर सुविधाओं से सम्बन्धित प्रस्ताव पास

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 20 Jul 2018, 9:53 PM IST

file photo

file photo

- सार्वजनिक निर्माण विभाग ने दिए थे 40 लाख से अधिक के प्रस्ताव
श्रीगंगानगर.

अव्यवथाओं से जूझ रही लालगढ़ हवाई पट्टी पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की दृष्टि से की जाने वाली व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को सरकार ने मंजूरी दे दी। यह प्रस्ताव सप्ताह भर पहले ही सरकार को भिजवाए गए थे। सरकार से बजट मिलते ही हवाई पट्टी पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के लिए काम शुरू हो जाएगा।

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि लालगढ़ हवाई पट्टी पर यात्रियों को हो रही असुविधाओं को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग से प्रस्ताव तैयार करवा कर सरकार को भिजवाए थे। बुधवार को इस संबंध में संयुक्त सचिव से दूरभाष पर बात हुई तो उन्होंने प्रस्ताव मंजूर होने की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने बताया कि हवाई पट्टी पर सुविधाओं के विस्तार के लिए पर्याप्त बजट मांगा गया था। बजट इसी माह जारी होने की उम्मीद है। उसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग काम शुरू करवा देगा।

यह था प्रस्ताव में

सार्वजनिक निर्माण विभाग ने हवाई पट्टी पर बने विश्राम गृह की मरम्मत एवं गार्ड के लिए गुमटी निर्माण तथा रख रखाव एवं सफाई आदि व्यवस्था के बारे में प्रस्ताव जिला कलक्टर को सौंपा था। विश्राम गृह की मरम्मत और गुमटी निर्माण पर लगभग तीस लाख रुपए खर्च आएगा। इसमें पानी-बिजली का कनेक्शन सहित यात्रियों के बैठने आदि की व्यवस्थाओं पर होने वाला खर्च शामिल है। हवाई पट्टी के रखरखाव और सफाई आदि के लिए सालाना 11 लाख रुपए बजट मांगा गया है।

वर्तमान में यह स्थिति

हवाई पट्टी पर वर्तमान में विश्राम गृह तो है। लेकिन उसमें यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं। विश्राम गृह में पानी बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। शौचालय क्षतिग्रस्त पड़े हैं। ऐसी स्थिति के चलते यात्रियों को पेड़ के नीचे या विश्राम गृह की दीवार की छांव में बैठकर विमान के आने और जाने का इंतजार करना पड़ता है। हवाई पट्टी की सुरक्षा के लिए स्थाई चौकीदार की व्यवस्था नहीं है। अब बजट मिलने पर चौकीदार की व्यवस्था भी हो जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग