बरसात के दिनों में नहरों में आने वाली केली की समस्या से निपटने के लिए राजस्थान को अब पंजाब की ओर से तैयार किए जा रहे जुगाड़ का इंतजार है।गत दिनों केली कटर मशीन का इंदिरागांधी मुख्य नहर में किया गया प्रयोग असफल रहने पर स्थानीय अधिकारियों ने अब पंजाब की कई एक्सक्वेटर व लोंग बूम मशीन निर्माताओं से संपर्क किया है। इसमें लोंग बूम मशीने के आगे पंजे का साइज बड़ा करने से केली हटाने की रफ्तार तेज होने की संभावना है। साथ ही लागत भी मामूली होने से राजस्थान में इस जुगाड़ के उपयोगी साबित होने की संभावना है। पूर्व में केली कटर मशीन के लिए करीब चार करोड़ का बजट मंजूर हुआ था। इसके बाद जल संसाधन विभाग ने मसीतावाली हैड पर इसका प्रयोग भी किया।