राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पंजाबी विषय की सीटों को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है जो हम नहीं होने देंगे यह बात सिंह सभा गुरुद्वारे में पंजाबी विषय के लिए सभी स्कूलों में अध्यापक नियुक्त करवाने की मांग के लिए हुई बैठक में एकत्रित पंजाबी समाज के गणमान्य लोगों ने कही। । जंगीर सिंह धंजू, रघुवीर सिंह धंजू, जलंधर सिंह तूर, दर्शन सिंह बराड़, मुकंद सिंह सहित पंजाबी समाज के लोगों ने राज्य सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि राज्य सरकार पंजाबी विषय को समाप्त करने की नीतियां अपना रही है।