10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेतों, बागों को वर्षा से लाभ, बुवाई में आएगी तेजी

क्षेत्र में गुरुवार को हुई वर्षा से खेतों एवं बागों को काफी लाभ है। खरीफ के शेष रही बुवाई में तेजी आएगी वहीं पहले बोई गई फसल की जल मांग कुछ हद तक पूरी होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 28 Jun 2018, 8:45 PM IST

agriculture field

agriculture field

श्रीगंगानगर।

क्षेत्र में गुरुवार को हुई वर्षा से खेतों एवं बागों को काफी लाभ है। खरीफ के शेष रही बुवाई में तेजी आएगी वहीं पहले बोई गई फसल की जल मांग कुछ हद तक पूरी होगी। इन दिनों ग्वार, मूंग, मोठ आदि की बुवाई का काम चल रहा है। इनकी एवं नरमा-कपास, बीटी कॉटन की फसल तेज गर्मी के कारण पानी मांग रही थी।

हड्डारोड़ी स्थल पर कचरा डालने को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने रोकी कचरे से भरी ट्रॉलियां

कृषि अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. उम्मेदसिंह शेखावत के अनुसार यह वर्षा फसलों के लिए 'अमृत' समान है। जिनकी बुवाई हो चुकी है, जल मांग घटेगी। नमी मिलने से बुवाई का काम गति पकड़ पाएगा। किन्नू एवं अन्य फलों के लिए भी वर्षा फायदेमंद है।

84 लाख रुपए पर अटकी होर्डिंग्स साइट की बोली, परिषद का इनकार

गुरुवार को सुबह 8.30 बजे तक जिले में कुल 44.6 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई। सर्वाधिक 14.6 एमएम वर्षा रायसिंहनगर में हुई, सूरतगढ़ तहसील में बिलकुल नहीं हुई। जिले में एक जनवरी से गुरुवार तक कुल 419.7 एमएम वर्षा हो चुकी है। सबसे अधिक 92 एमएम वर्षा अनूपगढ़ तहसील में हुई है और सबसे कम 9 एमएम वर्षा रावला तहसील में रिकॉर्ड हुई है।

पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, रेजगारी छोडक़र नोट ले गए चोर

कृषि जिन्सों की आवक नगण्य

वर्षा के चलते जिला मुख्यालय की नई धान मंडी में गुरुवार को कृषि जिन्सों की आवक नगण्य रही। गेहूं 236 क्विंटल, जौ 50 एवं चना 7 क्विंटल आया। पूर्व में तुला कुछ माल उठाव के इंतजार में था, वर्षा के कारण कई कट्टे भीग गए। ऑफ सीजन होने के कारण मंडी में किसानों की आवाजाही काफी कम है, गुरुवार को तो नहीं के बराबर रही।

READ MORE NEWS.....

रंगदारी मांगने के लिए कॉल करता था नेहरा

ईंट भट्ठे मजदूर की संदिग्ध मौत, साथी मजदूरों पर हत्या का आरोप

भाखड़ा के किसानों ने अफसरों का किया घेराव, लगाया आरोप, पिट रही बारियां