जीआरपी और आरपीएफ के पुलिस कर्मियों ने बताया कि दिल्ली से चलकर श्रीगंगानगर आने वाली ट्रेनों में दिल्ली से लेकर अबोहर तक कहीं भी आए दिन छोटी-बड़ी वारदात हो जाती है। इसके चलते यात्री जब सुबह श्रीगंगानगर पहुंचता है तो यहां जीआरपी में शिकायत करता है। इस मामले में कई यात्रियों की ओर से जीरो नंबर एफआईआर भी दर्ज नहीं कराई जाती। जो एफआईआर दर्ज कराता है, उसकी जीरो नंबरी एफआईआर संबंधित थाने में भेज दी जाती है। यहां जनवरी से 25 अपे्रल तक छह जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज हुई है, जिनको वारदात से संबंधित थाने में भेज दिया जाता है।