15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिस्तौल दिखाई, दीवार पर किया फायर, लूट ले गए ढाई लाख रुपए और चेन

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
robbery

पिस्तौल दिखाई, दीवार पर किया फायर, लूट ले गए ढाई लाख रुपए और चेन

पदमपुर.

कस्बे में बुधवार को हथियारों से लैस लुटेरों ने दिन दिहाड़े फाइनेंसर से रुपए से भरा बैग और सोने की चेन छीन लिए। लुटरे कार में सवार होकर आए थे तथा पीडि़त पर पिस्तौल तानकर उसे धमकाया और दीवार पर फायर भी किया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव 24 बीबी के पास वार्ड चार निवासी गोपाल दास धींगड़ा उर्फ पाल बुधवार को 24 बीबी स्थित संगत सचदेवा के लकड़ी के आरे पर किस्त के रुपए लेने गए थे। लौटते समय कार सवार तीन हथियारबंद युवकों ने गोपाल दास की स्कूटी रुकवाई।

कार से उतर कर एक युवक ने गोपालदास के एक तरफ बनी कच्ची दीवार पर फायर कर उसे धमकाया तथा उस पर पिस्तौल तान दिया। आरोपियों ने उसे कार में बैठने के लिए कहा और जब वह कार में नहीं बैठा तो उससे ढाई लाख रुपए से भरा बैग, गले से पहनी चार तोले की चेन और मोबाइल लूटकर पदमपुर की ओर फरार हो गए ।

कस्बे में बुधवार को हथियारों से लैस लुटेरों ने दिन दिहाड़े फाइनेंसर से रुपए से भरा बैग और सोने की चेन छीन लिए। लुटरे कार में सवार होकर आए थे तथा पीडि़त पर पिस्तौल तानकर उसे धमकाया और दीवार पर फायर भी किया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव 24 बीबी के पास वार्ड चार निवासी गोपाल दास धींगड़ा उर्फ पाल बुधवार को 24 बीबी स्थित संगत सचदेवा के लकड़ी के आरे पर किस्त के रुपए लेने गए थे। लौटते समय कार सवार तीन हथियारबंद युवकों ने गोपाल दास की स्कूटी रुकवाई।

पीडि़त गोपाल दास ने पास स्थित सजना नगर पहुंचकर किसी के फ़ोन से अपने भाई और पुलिस को वारदात की सूचना दी । सूचना मिलने पर थानाधिकारी कृ़ष्णलाल और एएसआई मंशा राम मौके पर पहुंचे तथा जिले में नाकाबंदी करवाई। श्रीकरणपुर के पुलिस उपअधीक्षक ने भी मौका देखा । पीडि़त गोपाल दास धींगड़ा की रिपोर्ट पर कार्रवाई शुरू की गई है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग