राज्य में 65423 स्कूलों में से 5805 स्कूलों में यानी 8.87 प्रतिशत और श्रीगंगानगर जिले में 1939 स्कूलों में से 137 स्कूल यानि 7.07 प्रतिशत ही मैपिंग हो पाई है। प्रदेश में सिर्फ जैसलमेर जिला ही ऐसा है,जहां 43.42 प्रतिशत स्कूलों की मैपिंग की गई है। शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इसको लेकर अब दुबारा निर्देश जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अब अगर किसी सीडीईओ, डीईओ, सीबीईओ ने जीआइएस अपडेट करने में लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।