27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉर्डर इलाके में सर्च अभियान, शहर में नहीं खास ध्यान

- संदिग्धों व अपराधियों के ठिकाने तलाश रही पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 18 Feb 2018, 7:24 PM IST

file photo

file photo

श्रीगंगानगर.

पाक बॉर्डर से सटे गांवों में पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर व उसके साथियों के एनकाउंटर व शहर में हुई कई वारदातों में किराएदारों के शामिल होने की घटनाओं के बाद हरकत में आई पुलिस ने जहां इमरजेंसी रिस्पांस टीम (ईआरटी) को सतर्क किया गया। वहीं, बॉर्डर के सटे गांवों में सर्च अभियान चलाया रहा है। जबकि, शहर की तरफ खास ध्यान नहीं दिया जा रहा। यहां केवल हॉस्टल्स की जांच की जा रही है।

अन्य राज्यों में वारदात कर यहां शरण लेने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, पाक बॉर्डर से सटे गांवों में इन अपराधियों के शरण लेने की घटनाओं के बाद राजस्थान, पंजाब पुलिस के अधिकारियों, बीएसएफ व खुफिया एजेसियों के अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसमें पाक बॉर्डर से लगे थाना प्रभारियों को शामिल किया गया था। इस बैठक में इलाके में सर्च अभियान चलाने के निर्देश मिले थे। इसके बाद पुलिस की ओर से इन गांवों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस घरों, दवा की दुकानों तथा संदिग्धों के यहां तलाशी ले रही है। वहीं, संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की जांच की जा रही है। जबकि, शहर में अभी पुलिस की ओर से केवल पीजी हॉस्टल्स की जांच का ही अभियान चलाया गया है। यहां विभिन्न कॉलोनियों में रहने वाले किराएदारों की तरफ पुलिस का ध्यान नहीं है।


यहां शरण लेने वाले

1. हिन्दुमलकोट थाना की दर्शनसिंह की ढाणी में पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर व प्रेमा लाहौरिया ने शरण ली।


2. सिहाग हॉस्पिटल के निदेशक पर पिस्तौल तानकर लग्जरी गाड़ी लूटने वाली गैंग पुरानी आबादी में किराए के मकान में रही थी।

3. सदर थाना इलाके में एक युवक के सिर में गोली मारकर कार से सिर कुचलने का आरोपित हरियाणा का दीपक मलिक भी यहां होमलैण्ड सिटी में किराए के मकान में रहा था, जो बाद में यूपी एटीएएस की गिरफ्त में आया।


4. पंकज हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपितों से एक आरोपित ने भी यहां ब्लॉक एरिया में स्थित एक पीजी में शरण ली थी।

5. सदर थाना इलाके में करीब एक दर्जन नकबजनी में पकड़े गए दो आरोपित व उनके साथियों ने जवाहरनगर थाना इलाके के अशोक नगर में किराए के मकान में शरण ली हुई थी।


6. शहर में बसंती चौक पर डोडा पोस्त मिलने के मामले में भी किराए पर रहने वाले की तलाश चल रही है।

इनका कहना है
- बॉर्डर से सटे गांवों की तरह ही शहर में भी हॉस्टल्स की चेकिंग अभियान चल रहा है। इसके अलावा संदिग्ध किराएदारों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा हॉस्टल वालों को उनके यहां रहने वालों का आने-जाने के टाइम का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं।

तुलसीदास पुरोहित, सीओ सिटी श्रीगंगानगर।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग