11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोबाइल फोन से तो नहीं खुलेगा ड्रग माफिया का राज

लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि इस पार से तारबंदी तक पहुंचे लोगों तक पहुंचा जा सके।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 15 Apr 2018, 8:40 AM IST

border

श्रीगंगानगर.

श्रीकरणपुर क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल की नग्गी सीमा चौकी के इलाके में तारबंदी के उस पर और इस पार मिले पद चिन्ह सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए अभी तक रहस्य बने हुए हैं। पिछले दो दिन तक इन एजेंसियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद इस मामले को मादक द्रव्यों की तस्करी से जुड़ा तो मान लिया। लेकिन अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला कि इस पार से तारबंदी तक पहुंचे लोगों तक पहुंचा जा सके।

इन लोगों की ओर से भारतीय सीमा में गिराए गए मोबाइल फोन से भी जांच एजेंसियों को ऐसा कोई सूत्र अभी तक नहीं मिला जो जांच में मददगार साबित हो। मोबाइल फोन नोकिया कंपनी का और ड्यूल सिम है। इसमें एक ही सिम थी जो पाकिस्तानी कंपनी की है। बीएसएफ सूत्रों ने बताया कि सिम काफी पुरानी है और इस पर आखिरी अक्षर एल ही दिखाई दे रहा है। पाकिस्तान में अभी तीन मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनियां ऐसी हैं, जिनके नाम के आखिर में एल है। ये कंपनियां हैं पीटीसीएल, पाकटेल और वल्र्ड कॉल।


टावर की रेंज देख रहे:

अब यह मामला चूंकि पुलिस के दायरे में है, इसलिए पुलिस की टीम पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क की रेंज का पता लगा रही कि वह भारतीय सीमा में कितने अंदर तक काम कर रही है। बीएसएफ सूत्रों का कहना है कि तारबंदी के आसपास भारतीय सीमा में कई जगह तो पाकिस्तानी नेटवर्क बिलकुल काम नहीं करता जबकि कई जगह इसकी रेंज 1000 से 1200 मीटर तक पाई गई है।

कई जगह पर ऐसा भी देखने को मिला कि पाकिस्तानी मोबाइल नेटवर्क कंपनी का 4 जी नेटवर्क बिना किसी बाधा के लगातार चल रहा है जबकि आवाज बिलकुल सुनाई नहीं देती। बहरहाल पुलिस और बीएसएफ का मानना है कि सीमा क्षेत्र में मिले मोबाइल से ऐसी कोई जानकारी नहीं मिलेगी जो ड्रग माफिया तक पहुंचाने में मददगार साबित हो क्योंकि पाकिस्तानी सिम से केवल वहीं के नंबरों पर बात हुई है और अब उन नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा।