पांच सौ से अधिक जवान संभालेंगे व्यवस्था
- गणतंत्र दिवस पर स्टेडियम में करीब तीन सौ व जिले में अन्य स्थानों पर ढाई सौ जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा थानों की पुलिस भी मौजूद रहेगी। वहीं नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा शहर में व स्टेडियम के आसपास पिक्स पिकेट, मोबाइल गश्त व पैदल गश्त करेंगी।