आज की युवा पीढ़ी लाइफ स्टाइल में ही नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट के लिए भी स्मार्ट तरीकों की तलाश में रहती है। अपनी बाइक, कार, घर से लेकर रिटायरमेंट प्लानिंग के साथ भविष्य की जरूरतों के लिए लोग म्यूचुअल फंड में इन्वेस्टमेंट को तवज्जो दे रहे हैं। वहीं ब्याज की दरों में घटते प्रतिशत से लोग निवेश के लिए नए आयामों को खोज रहे हैं। इसके लिए उन्हें बेहतर जानकारी की जरूरत होती है। इसको ध्यान में रखते हुए रिलायंस म्यूचुअल फंड की ओर से म्यूचुअल फंड में निवेश पर इंट्रेक्टिव सेमिनार का आयोजन 17 फरवरी को शाम 5.30 बजे सूरतगढ़ रोड, न्यू लोहा मार्केट स्थित होटल बेलेव्यू इन में किया जा रहा है।