इंदिरा कॉलोनी निवासी संदीप तिन्ना की सौलह माह की बेटी की अस्पताल में रविवार को मौत हो गई थी। उसे कल्याण भूमि में चारदीवारी के भीतर दफना दिया गया। मंगलवार दोपहर संदीप व उसके साथी रस्मों के तहत क्रिया (जलाअर्पण) करने कल्याण भूमि पहुंचे। वहां बच्ची की कब्र खुदी मिली और शव गायब था। मामले की जानकारी संदीप ने नगरपरिषद उपसभापति अजय दावड़ा लक्की को दी। इस पर उपसभापति अपने साथियों के वहां पहुंचे तो पाया कि श्मशान भूमि में बच्चों को दफनाने के दो परिसरों में दर्जनों कब्र्रें खुदी हुई हैं। पता चलते ही लोग जमा हो गए। पुलिस व कल्याण भूमि प्रबंधन संस्था को सूचना दी गई। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली से सबइंस्पेक्टर संदीप खींचड़ मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। वहीं, कल्याण भूमि समिति उपाध्यक्ष उदयपाल झाझडिया आदि भी पहुंच गए। पुलिस, झाझडिय़ा, दावड़ा और लोगों ने श्मशान घाट के दोनों परिसरों का जायजा लिया तो पाया कि करीब 90 प्रतिशत कब्रें खुदी हुई हैं। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।