जानकारी अनुसार एडीईओ सुरेन्द्र सोनी व उनके साथ आईटी एक्सपर्ट विजयपाल दीमान व अन्य कार्मिकों ने कक्षा नौ की छात्राओं को वितरित की जाने वाली साइकिलों की जांच की। एडीईओ ने कक्षा-कक्ष, हाजिरी रजिस्टर व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राष्ट्रीय जनपरिवर्तन मंच के संयोजक बलदेव सैन ने उन्हें स्कूल में व्याप्त अव्यवस्थाओं से अवगत करवाया। सैन ने कहा कि लडक़ों के इस स्कूल की कक्षा 11 व 12 में पिछले दो साल से लड़कियां भी प्रवेश ले रहीं हैं।