8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

थाने में घूस लेते दबोचा गया थानेदार

- बेची गई जमीन पर पुन: काश्त करवाने की एवज में मांगी थी 60 हजार की रिश्वत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 22 Dec 2017, 10:23 PM IST

caught red-handed

caught red-handed

रावतसर.

एसीबी बीकानेर की टीम ने शुक्रवार को यहां पुलिस थाने के एएसआई जगदीश सिंह को 60 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा।उसके पास से रिश्वत के रूप में लिए गए 60 हजार रुपए भी बरामद हो गए। इस कार्रवाई को एसीबी बीकानेर की टीम ने रावतसर थाने में ही अंजाम दिया। देर शाम तक एसीबी की टीम थाने में कार्रवाई पूरी करने में जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार तहसील रावतसर के गांव सरदारपुरा निवासी दलीप कुमार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेंज बीकानेर को शिकायत की कि उसकी बेची हुई जमीन पर पुन: काश्त करवाने, दूसरी पार्टी को पाबंद करने तथा परिवादी के पक्ष में कार्रवाई करने की एवज में रावतसर पुलिस थाने के एएसआई जगदीश सिंह एक लाख रुपए की मांग कर रहा है।

रिपोर्ट पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर पुलिस अधीक्षक ममता राहुल ने रिश्वत मांगने की शिकायत का सत्यापन करवाया। बाद में 60 हजार रुपए में बात तय हुई।शिकायत के सत्यापन के बाद शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसीबी बीकानेर के एएसपी रजनीश पूनिया मय दल रावतसर पहुंचे तथा दलीप कुमार को 60 हजार रुपए के अदृश्य रंग लगे नोट देकर रावतसर थाने में एएसआई जगदीश सिंह को देने के लिए भेजा। दलीप कुमार ने थाने में एएसआई जगदीश सिंह को रिश्वत राशि सौंप दी। एएसआई ने राशि अपनी पेंट की पीछे की जेब में डाल ली।

इशारा मिलने पर घात लगाकर बैठी एसीबी की टीम वहां पहुंच गई। एएसआई ने एसीबी टीम के सामने रिश्वत लेने की बात स्वीकार कर ली।मौके पर ही रिश्वत की रकम बरामद करने के बाद एएसआई के दोनों हाथ व पेंट की पीछे की जेब धुलवाई तो अदृश्य गुलाबी रंग उतर गया। इस पर एसीबी की टीम ने एएसआई जगदीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया तथा थाने में ही कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। उधर, अचानक हुई ट्रेप की कार्रवाई से थाने में हड़कम्प मच गया। सुबह शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। टीम में एएसपी रजनीश पूनिया के अलावा सीआई मनोज कुमार, हैड कांस्टेबल गौरेलाल, अशोक श्रीमाली, गिरधारीदान, वरुण कुमार, राजेश, बजरंगलाल, रामप्रताप, अनिल कुमार, महेश सिंह व मानसिंह शामिल थे।