विकास के बढ़ते क्रम में यहां सन् 2000 में यहां बीईईओ कार्यालय की स्थापना हुई जिसमें भूराराम वर्मा को बीईईओ नियुक्त किया गया। इसी प्रकार 1984 में अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर समिति, 1985 में श्रीशिव दुर्गा संकीर्तन मंडल, 1992 में मानव सेवा समिति, 2007 में भारत विकास परिषद, गोशाला सहित आदि समाज सेवी संगठन सक्रिय हुए जिन्होंने कस्बे के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान किया।