6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलियुग में उद्धार करेगा श्रीमद्भागवत

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रीमद्भागवत की शरण में रहेगा, उसे किसी प्रकार का क्लेश या कष्ट नहीं होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 24 Jan 2018, 9:03 AM IST

religion

श्रीगंगानगर.

कथावाचक सतपाल पाराशर ने कहा है कि 'कलियुग में श्रीमद्भागवत ही लोगों का उद्धार करने वाला होगा। वे मंगलवार को नई धानमंडी के श्री सिद्ध हनुमानमंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कलियुग में किसी तरह की मर्यादाएं नहीं रह जाती हैं। दोहरे आचरण के लोग होते हैं, बुरी बातों को लोग अच्छा बताते हैं, ऐसे में लोगों का उद्धार करने के लिए श्रीमद्भागवत ही एक मात्र मार्ग है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रीमद्भागवत की शरण में रहेगा, उसे किसी प्रकार का क्लेश या कष्ट नहीं होगा।

वाई-फाई के लिए स्वीकृति का इंतजार


इससे पूर्व मंगलवार को दिन की शुरुआत यज्ञ के मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इस दौरान यज्ञ के यजमानों ने आहुतियां दीं तथा बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर में पिछले कई दिन से लगातार धार्मिक अनुष्ठान जारी है। इस दौरान मंदिर में दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। नवाह्न पारायण के तहत रामचरित मानस का पाठ चलता रहा। वहीं हनुमानष्टक, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की चौपाइयों की गूंज
भी रही।

धार्मिक आयोजन की धूम
मंदिर के राजेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गायत्री व अन्नपूर्णा स्त्रोत, विष्णु सहस्त्रनाम, गोपाल सहस्त्र नाम, रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय जाप, रामरक्षा स्त्रोत, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती पाठ, हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक, बजरंगबाण, मूल भागवत पाठ, रामनाम जाप आदि आयोजन हुए। कार्यक्रम में मुख्य यजमान संजीव लोहिया और विजय गुप्ता हैं। इनके साथ यज्ञ में अरुण कुमार कोचर, विद्यासागर गीदड़ा, राजकुमार बंसल, कोमल प्रसाद शर्मा तथा श्रीमद्भागवत कथा के लिए संजय चौधरी और रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप के लिए भागीरथ गोयल यजमान हैं। दुर्गा सप्तशती पाठ में भूपेंद्र जिंदल तथा रुद्राभिषेक में भागीरथ गोयल सेवाएं दे रहे हैं। मंदिर समिति के रामगोपाल पांडुसरिया, ओमप्रकाश महिपाल आदि कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति श्रीमद्भागवत की शरण में रहेगा, उसे किसी प्रकार का क्लेश या कष्ट नहीं होगा।