भारत सरकार के ऊर्जा विभाग की ओर से कथित तौर पर जारी इस संदेश में प्रधानमंत्री के 'अब हर घर होगा रोशन वाक्य के साथ सोलर पैनल मुफ्त प्राप्त करने के बारे में बताया गया है। भारत सरकार की नीति चूंकि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली है, इसलिए लोगों ने इस पर विश्वास कर बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन करवा दिए। यह सिलसिला अभी भी जारी है।