
सूरतगढ़.अनूपगढ़ के एडिशनल एसपी सुरेन्द्र कुमार ने सोमवार को सिटी पुलिस थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, रिकॉर्ड रूम, हवालात, अनुसंधान अधिकारी कक्ष, एचएम रूम,मैस, बैरक आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल एसपी से शहरवासियों का प्रतिनिधिमंडल व सीएलजी सदस्यों ने शहर में बढ़ रही चोरियों पर अकुंश लगाने, नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा पुलिस कर्मियों की संख्या बढऩे की मांग की।
अनूपगढ़ के एडिशनल एसपी सुरेन्द्र कुमार सोमवार सुबह सिटी थाना पहुंचे। उन्हें पुलिस कर्मियों ने सलामी गार्ड दिया। इसके बाद उन्होंने सिटी पुलिस थाना की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सिटी थाना के रिकॉर्ड रूम में रिकॉर्ड व्यवस्थित रूप से रखने पर रिकॉर्ड रूम प्रभारी की प्रशंसा की। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री विनोद सारस्वत, भाजपा नेता अशोक आसेरी,योगेश स्वामी, प्रेम सिंह राठौड़, सुभाष सोनगरा, मांगीलाल छींपा आदि ने एडिशनल एसपी से मिले तथा उनसे शहर में बढ़ रही चोरियों व नशे के अवैध धंधे पर अकुंश लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि शहर में बाहर से आकर युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है। वही, कुछ लोग बाहर से नशा लाकर यहां सप्लाई कर रहे हैं। इस वजह से नशे के दलदल में युवा वर्ग फंसता जा रहा है। शहर में चोरियां भी नशे के लिए बढ़ रही है। सिटी पुलिस थाना में पुलिस कर्मियों की कमी है। पुलिस संख्या बढ़ाई जाए ताकि नशे व चोरी की घटनाओं पर अकुंश लग सके।
यह भी पढ़े…
एडिशनल एसपी सुरेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सीएलजी की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि शहर में कानून व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी आमजन की भी है। शहर में बाहर से आने वाले लोगों की संदिग्ध गतिविधियां होने व नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों की पुलिस अधिकारियों को सूचित करें।ताकि अपराधों पर अकुंश लग सके। उन्होंने कहा कि शहर में लोग अपने अपने घरों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाए। एक कैमरा पुलिस के लिए सहायक के रूप में काम करता है। बैठक में भाजपा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष रजनी मोदी, देवेन्द्र सिंह शेखावत ने शहर में कोचिंग सेंटरों, हॉस्टलों की नियमित जांच करन,नशे की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने व त्रिमूर्ति रोड पर पुलिस चौकी को स्टाफ देने की मांग की। सिटी थानाधिकारी दिनेश सारण ने कहा कि लाइब्रेरियों व कोचिंग सेंटरों के लिए शाम को बंद होने का समय निर्धारित किया है। कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरी के संचालकों को भी विद्यार्थियों का रिकॉर्ड रखने के लिए पाबंद किया है।
यह भी पढ़े…
एडिशनल एसपी ने सिटी पुलिस के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, लम्बित प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Published on:
11 Mar 2025 10:57 am
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
