8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पारा गिरने से दिनभर ठिठुरते रहे लोग

-दिन की शुरुआत में घना कोहरा-दोपहर में धूप से मिली राहत  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 15 Dec 2017, 8:19 PM IST

temperature decreased

temperature decreased

-दिन की शुरुआत में घना कोहरा-दोपहर में धूप से मिली राहत

श्रीगंगानगर.

न्यूनतम तापमान में करीब चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ शुक्रवार को शहर में लोग पूरा दिन ठिठुरते नजर आए।दिन की शुरुआत में जबर्दस्त कोहरे के बाद दोपहर में धूप तो खिली तो कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलने के बाद एक बार फिर सर्दी जोर पकडऩे लगी।

आरयूबी की लीकेज ठीक कराने की बजाय चित्रकारी की नौटंकी

सुबह दिन की शुरुआत के समय सड़कों पर निकले लोग सर्दी से कंपकंपाते दिखे। शहर से बाहर जाने वाले मार्गों पर अलाव ताप कर लोगों ने सर्दी से राहत पाई। अल सुबह सब्जी और दूध के विक्रेता सर्दी से परेशान दिखे। स्कूलों के लिए निकले बच्चों के भी हाल बेहाल थे। सुबह नौ बजे के आसपास स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चे सड़क किनारे कंपकंपाते दिखे।

हवा में घुली बर्फ, पूरे दिन चला कंपकंपी का दौर

खान-पान में आया बदलाव
सर्दी बढऩे के साथ ही लोगों के खानपान में बदलाव आया है। शहर के विभिन्न इलाकों में इन दिनों सर्दी में खाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के ठेले सजने लगे हैं। शाम ढलने के साथ ही इन ठेलों पर लोग जुटने लगे हैं। घरों में लोग अब हीटर का उपयोग कर सर्दी दूर भगा रहे हैं।

गोलूवाला के तत्कालीन उपशाखा प्रबंधक को सात साल कारावास व पचास हजार रुपए जुर्माना

यात्रा पर पड़ा असर
सर्दी बढऩे के कारण शुक्रवार सुबह बस और रेल यात्रा पर असर पड़ा। सुबह जल्दी निकलने वाली बसों में यात्रियों की संख्या कम रही। सुबह के समय रवाना होने वाली रेलों में भी यात्रियों की संख्या कम रही।

Video : मकान में आग, परिवार ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

यह रहा सप्ताह का हाल
तिथि अधिकतम न्यूनतम

09 दिसम्बर 26.6 4.5
10 दिसम्बर 22.9 5.0

11 दिसम्बर 18.0 10.2
12 दिसम्बर 14.2 10.6

13 दिसम्बर 13.5 3.2
14 दिसम्बर 15.5 7.0

15 दिसम्बर 15.2 3.2

Video : एक ही दिन में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री गिरा