11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशीली दवा बेचने पर दस साल कैद

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
demo pic

demo pic

हनुमानगढ़.

नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाई की तस्करी के दोषी को विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस मशरूर आलम खान ने गुरुवार को दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही दोषी पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे दो वर्ष अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। राज्य सरकार की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक जाकिर हुसैन कायमखानी ने की।


प्रकरण के अनुसार तलवाड़ा झील थाने के तत्कालीन प्रभारी राजेश आर्य ने 17 नवम्बर 2016 को गश्त के दौरान मेहरवाला बस अड्डे से बनवारीलाल आचार्य (40) पुत्र हनुमान आचार्य निवासी मेहरवाला के कब्जे से नशीली दवा जब्त की। उसने प्लास्टिक की टंकी में नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा कोरेक्स कफ सिरप की 35 शीशी डाल रखी थी। उसके पास दवा के भंडारण व परिवहन आदि से संबंधित कोई दस्तावेज व लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ चालान पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई कर बनवारीलाल को दोषी मान सजा सुनाई।

सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर व्यवस्था के निर्देश

-मुख्यमंत्री का हनुमानगढ़ दौरा
श्रीगंगानगर.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के 28 जुलाई को प्रस्तावित हनुमानगढ़ दौरे के दृष्टिगत सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री हनुमानगढ़ जिले के नोहर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद जयपुर जाने के लिए सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन आएंगी।

जिला कलक्टर ज्ञानाराम ने बताया कि मुख्यमंत्री 28 जुलाई को देशनोक में करनी माता मंदिर में पेनोरमा का उद्घाटन करने के बाद दोपहर सवा बारह बजे हेलीकॉप्टर से नोहर पहुंचेगी। वहां आयोजित कार्यक्रम में शिरकत के बाद शाम साढ़े पांच बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेगी तथा विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना हो जाएगी।

मुख्यमंत्री के सूरतगढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक एस्कॉर्ट पायलट एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्था देखेंगे। फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नगर परिषद आयुक्त देखेंगी जबकि मेडिकल टीम, एम्बुलेंस एवं खाद्य सामग्री के नमूने लेने की व्यवस्था मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा राजकीय जिला चिकित्सालय की प्रमुख चिकित्सा अधिकारी की रहेगी। उपखंड मजिस्ट्रेट सूरतगढ़ को एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यपालक मजिस्टे्रट की जिम्मेदारी सौंपी है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग