12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज तय होगी कमेटी के पंजाब दौरे की तिथि

-गंगनहर के पानी के नमूने की रिपोर्ट मिली

2 min read
Google source verification
canal

आज तय होगी कमेटी के पंजाब दौरे की तिथि

श्रीगंगानगर.

पंजाब के बटाला जिले के गांव कीड़ी अफगाना की चड्ढ़ा शुगर एण्ड वाइन मिल का शीरा बहने से व्यास नदी का पानी खतरनाक स्तर तक प्रदूषित होने के मामले की जांच के लिए गठित केन्द्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय की कमेटी के पंजाब दौरे की तिथि सोमवार को तय हो सकती है। यह कमेटी कई स्थानों पर पानी के नमूने लेने के साथ शुगर मिल से शीरा बहने के कारणों का भी पता लगाएगी।

दानदाता से स्ट्रक्चर डिजायन और नक्शा दोनों नहीं मिले


केन्द्रीय जल आयोग के अध्यक्ष एवं पदेन सचिव सैयद मसूद हुसैन ने 'पत्रिका Óको बताया कि नदी जल प्रदूषण की इस घटना को जल संसाधन मंत्रालय ने काफी गंभीरता से लिया है। इसकी जांच के लिए गठित कमेटी घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि व्यास नदी में शीरा बहने से जलीय जीव जंतुओं की कई प्रजातियां खत्म हो गई है कमेटी के सदस्य इसका पर्यावरण पर पडऩे वाले असर की भी जांच करेगी।

ठेकेदार पर मेहरबानी क्यों, एफआईआर दर्ज कराओ : जिला कलक्टर


पानी की रिपोर्ट मिली
केन्द्रीय जल आयोग के अध्यक्ष एवं पदेन सचिव हुसैन ने बताया कि बुधवार को श्रीगंगानगर के नागरिकों ने वहां की नहर में आए प्रदूषित पानी के नमूने दिए थे। उन नमूनों की सामान्य जांच में बीओडी (बॉयोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड) की मात्रा नहीं मिली। जलीय जीव जंतुओं की मौत की वजह संभवत: यही रही। उन्होंने बताया कि पानी के नमूनों की विस्तृत रिपोर्ट भी सोमवार को मिल जाएगी। इस रिपोर्ट से यह खुलासा हो पाएगा कि शुगर मिल के शीरे के साथ कोई खतरनाक रसायन भी व्यास नदी के पानी में है या नहीं।

यहां भी पढ़े

ठेकेदार पर मेहरबानी क्यों, एफआईआर दर्ज कराओ : जिला कलक्टर - https://goo.gl/Q97sG6

अनूपगढ़ शाखा की फोगनवाली वितरिका में कटाव - https://goo.gl/6vsdqi

...सांसद चाहते तो रेल समस्या होती ही नहीं! - https://goo.gl/EsdGDN

राजस्थान में दस दिन नहीं होगी इन जरूरी चीजों की सप्लाई, पहले से कर लें तैयारी - https://goo.gl/pMknai

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग