देशभर में महिला सशक्तीकरण और बालिकाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। जहां एक ओर, बेटियों के कोख में कत्ल की खबरें गाहे-बगाहे मिलती रहती हैं। वहीं, जिला मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को बालिका सशक्तीकरण की एक खूबसूरत बानगी देखने को मिली। यह दृश्य देखकर दिल को सुकून मिला कि बालिकाओं की इस कदर कद्र भी की जाती है।