6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्य के प्रति बरती ढिलाई तो फिर होगी कार्रवाई

विकास अधिकारी कार्यालय के अधीन संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार में बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 1 Mar 2018, 1:04 PM IST

work

श्रीकरणपुर.

विकास अधिकारी कार्यालय के अधीन संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा को लेकर बुधवार को पंचायत समिति सभागार में बैठक हुई। इसमें ग्राम सचिव, कनिष्ठ लिपिक व कनिष्ठ तकनीकी सहायक आदि कार्मिक शामिल हुए। कई कार्यों में ढिलाई नजर आने पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्मिकों को निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन की बात कही। साथ ही तय सीमा पर कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। लेकिन अभी तक 35 में से महज 12 ग्राम पंचायत ही अपना रिकॉर्ड प्रस्तुत कर सकी है।

आकाश मौत केस-धानमंडी बंद कर अड़े रहे प्रदर्शनकारी, थाना प्रभारी को हटाया


तय सीमा में जमा करवाएं रिकॉड...
विकास अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि ऑडिट के लिए यहां करीब साढ़े तीन माह से बीकानेर से टीम आई है। लेकिन अभी तक 35 में से महज 12 ग्राम पंचायत ही अपना रिकॉर्ड प्रस्तुत कर सकी है। बीडीओ ने इस पर नाराजगी जताते हुए सोमवार तक सभी ग्राम सेवकों को रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पैरा निरस्तीकरण के लिए 6 व सात मार्च को शिविर संबंधी सूचना भी दी।

Video: बच सकती थी चार वर्षीय बालिका शीया की जान

इसके अलावा बकाया अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूरा करवाने, पेंशन व भामाशाह सीडिंग कार्य पूरा करने, एससी व एसटी निगम की संचालित योजनाओं के लक्ष्य पूरा करने, सीएम हैल्पलाइन के बकाया प्रकरणों का निस्तारण करने, ई-पंचायत के लिए शेष रही ग्राम पंचायतों को डाटा प्रविष्ट करवाने तथा ग्राम पंचायत से प्राप्त टेंडरों को खोलने के निर्देश दिए। बैठक में उपकोषाधिकारी अशोक जिंदल, पीईओ दलजीत सिंह, हरजीत हुंदल, दुष्यंत शर्मा व पंकज कुमार ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसमें ग्राम सचिव, कनिष्ठ लिपिक व कनिष्ठ तकनीकी सहायक आदि कार्मिक शामिल हुए। कई कार्यों में ढिलाई नजर आने पर बीडीओ ने नाराजगी जताते हुए कार्मिकों को निष्ठा से कर्तव्य निर्वहन की बात कही। साथ ही तय सीमा पर कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।