7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की सतर्कता से पकड़ा गया सूने मकान में दस बार चोरी करने वाला

सदर थाना इलाके में गुलाब बाग में एक सूने मकान में दस बार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक शातिर आखिर घर की महिला की सतर्कता से पकड़ा गया।

2 min read
Google source verification
robbery

श्रीगंगानगर.

सदर थाना इलाके में गुलाब बाग में एक सूने मकान में दस बार चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक शातिर आखिर घर की महिला की सतर्कता से पकड़ा गया। भागते समय वह घायल हो गया था। जिसे शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित से चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। सदर थाने के एएसआई वेदप्रकाश ने बताया कि गुलाबी बाग निवासी मंगत सिंह परिवार सहित दस फरवरी को अपने गांव गए थे। पीछे से आरोपित सात एलएनपी निवासी और वर्तमान में श्याम नगर पुरानी आबादी में रहने वाला विजय पुत्र ओमप्रकाश घर में चोरी करने के लिए घुस गया। वहां से सिलेण्डर आदि चोरी कर ले गया।

पौने दो करोड़ का ठेका, जमा पौने बाईस लाख


दरवाजे के बांध देता था धागा
आरोपित मुख्य दरवाजे में अंदर की तरफ एक धागा बांध देता था। यदि परिवार के लोग घर में प्रवेश करेंगे तो धागा टूट जाएगा और उसे परिवार के आने का पता चल जाएगा। इस तरह वह सूने मकान में दस बार चोरी की वारदात करता रहा और वहां से एक या दो सामान उठाकर ले जाता रहा। 20 फरवरी को परिवार के लोग घर आ गए। उन्हें वहां सामान चोरी होने का पता चला। घर का जायजा लेते समय घर की महिला ने देखा कि दरवाजे के एक धागा बंधा हुआ है और दरवाजा खोलने से वह टूट गया।

एजेंडा लीक करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

यह देखकर घर वाले समझ गए कि यह निशान लगाया है और आरोपित फिर से यहां आ सकता है। 21 फरवरी की रात को सभी घर वाले चौकन्ने होकर बैठ गए। रात करीब डेढ़ बजे आरोपित मकान में घुसा और सामान उठाने लगा। इसी दौरान घर के लोगों ने उसे पकडऩे का प्रयास किया तो वह भागते समय गिरकर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां से हालत में सुधार होने के बाद उसे शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया।


महिलाओं के जूते-चप्पल तक नहीं छोड़े
आरोपित से पूछताछ के पुलिस ने मकान से चोरी हुए तीन रसोई गैस सिलेण्डर, ओवन, महिलाओं के जूते-चप्पल, स्टेपलाइजर, सैटटॉप बॉक्स, बर्तन व प्रेम आदि बरामद किए हैं। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। उससे अन्य वारदातें भी खुलने की उम्मीद है।