सोने के चक्कर में चुराए चांदी के गहने
मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णलाल सिंगला ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि मंदिर से डेढ़ तौला सोने से बनी दो नथलियां व पांच ग्राम की एक अंगूठी के अलावा चांदी के करीब साढ़े तीन किग्रा भार के तीन मुकुट, एक तागड़ी, एक गले का हार, चार बाजू बंद, एक पायजेब की जोड़ी, दो खड़ाऊं, नौ कंगन व छह छत्र चोरी हुए। सिंगला ने बताया कि चांदी के बने गहनों पर भी सोने की पॉलिश की हुई थी। मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों का अनुमान था कि सोने से बने गहनों के चक्कर ही शायद चोरों ने घटना को अंजाम दिया।