24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव, अब ये रहेगी नई व्यवस्था

Sri Ganganagar News: जोधपुर डिस्कॉम से जुड़े जिलों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Supriya Rani

•

Updated: 4 Oct 2024, 3:28 PM IST

Sri Ganganagar News: जोधपुर डिस्कॉम से जुड़े जिलों के उपभोक्ताओं को नवंबर से हर माह बिजली के बिल मिलेंगे। अक्टूबर माह से ऑन-स्पॉट बिलिंग शुरू की जानी थी, लेकिन निगम स्तर पर ऑनलाइन बिलिंग सॉफ़्टवेयर का काम पूरा नहीं हुआ। इस कारण एक माह आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसमें मीटर रीडिंग लेने के साथ ही उपभोक्ता को ऑन-स्पॉट पर बिल देने और बिल भुगतान की सुविधा मिलेगी।

बिजली बिल जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव

निगम ने बिल जारी करने की प्रक्रिया में बदलाव किया है। मीटर रीडर के पास हैंडल्ड डिवाइस होगी। जोधपुर डिस्कॉम ने इस संबंध में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। श्रीगंगानगर-अनूपगढ़ जिले में 4,67,509 विद्युत उपभोक्ता हैं, जिनमें 3,83,345 घरेलू उपभोक्ता हैं। जोधपुर डिस्कॉम के अंतर्गत आने वाले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, पाली, जालौर, सिरोही, जैसलमेर तथा नए जिलों में अनूपगढ़, फलौदी और सांचौर को भी में ऑन-स्पॉट बिलिंग में शामिल किया गया है।

उपभोक्ता दो बार खुद ही बिल जारी कर सकेगा

ऑन-स्पॉट बिलिंग के लिए कंपनी हर उपखंड पर 30 मोबाइल और उतने ही छोटे प्रिंटर मीटर रीडर को उपलब्ध कराएगी, ताकि मीटर रीडर ऑनलाइन डेटा फीड कर उपभोक्ता को ऑन-स्पॉट बिल उपलब्ध करवा सके। इसमें उपभोक्ता ऐप के माध्यम से मीटर की फोटो ऑनलाइन डालकर और मीटर की रीडिंग भरकर दो बार खुद बिल जारी कर सकेगा।

किसी तरह का आर्थिक भार नहीं पड़ेगा

जोधपुर डिस्कॉम के लेखाधिकारी लोकेश बंसल का कहना है कि प्रति माह उपभोक्ता को विद्युत बिल दिया जाएगा। इससे बिलिंग प्रक्रिया जरूर बदल जाएगी, लेकिन इससे किसी उपभोक्ता पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता का विद्युत मीटर चार्ज या सरचार्ज पहले दो माह का एक साथ लिया जाता था, जबकि अब प्रति माह आधा लगकर आएगा।

डिस्कॉम का नया स्पॉट बिलिंग सिस्टम तैयार किया गया है। इसके लिए बेंगलूरू की कंपनी से अनुबंध किया गया है। कंपनी ने स्पॉट बिलिंग के लिए सॉफ़्टवेयर तैयार किया है, जिसे मोबाइल में डाउनलोड किया जाएगा। विद्युत निगम का मीटर रीडर उपभोक्ता के घर पर जाकर मोबाइल में फोटो लगाकर मीटर रीडिंग ऑनलाइन भरकर ऑन-स्पॉट उपभोक्ता को बिजली का बिल उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए कंपनी हर सहायक अभियंता कार्यालय में एक कार्मिक और सर्किल जिला स्तर पर तीन कार्मिकों की नियुक्ति करेगी, जो इस ऑनलाइन बिलिंग सिस्टम की मॉनिटरिंग करेंगे।

यह भी पढ़ें: Pratapgarh News: युवाओं में पैर पसार रही बीपी और शुगर, अस्पताल में की जा रही बीमारी की स्क्रीनिंग

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग