लेकिन अलमारियों में रिकार्ड के अलावा कैश न होने के कारण उनको सफलता नहीं मिली। जीआरपी टीम ने श्रीबिजयनगर पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक सहित स्टाफ के बयानों पर अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने पूर्व मे श्रीबिजयनगर स्टेशन पर रात्रि के लिए एक कर्मचारी या आरपीएफ, जीआरपी के हवलदार को लगाने की मांग भी की थी लेकिन जवान उपलब्ध नहीं हो सके।