5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : श्रीगंगानगर में भीषण सड़क हादसा, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई छह

- 9 जैड के पास हुआ हादसा, उसमान खेड़ा गांव के थे सभी मजदूर  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 8 Feb 2018, 11:02 PM IST

accident

accident

श्रीगंगानगर.

श्रीकरणपुर रोड पर गुरुवार शाम गांव 9 जेड के पास कार और टेंपो की टक्कर में छह जनों की मौत हो गई जबकि तीन जने घायल हो गए। घायलों को श्रीगंगानगर के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे उस समय हुआ जब गांव 12 जेड के पास एक किन्नू के बाग से टेंपो चालक सहित नौ मजदूर अपने गांव जाने के लिए श्रीगंगानगर की ओर से लौट रहे थे। उसी समय एक सैनिक स्कूल से आई कार के चालक ने सड़क के बीचोबीच जा रहे साइकिल सवार को बचाने के लिए जैसे ही ओवरटेक किया कार सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गई।

हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टेंपो सवार तीन श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन जनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक मृतक की पहचान देर रात तक नहीं हो पाई। हादसे में तीन जने घायल हुए हैं। इनका उपचार राजकीय जिला चिकित्सालय में चल रहा है। जिस कार से हादसा हुआ वह डॉ. सुभाष राजोतिया की बताई जाती है।

हादसे में इनकी हुई मौत
टालाराम (40) पुत्र इन्द्रराम बाजीगर, कालूराम (30) पुत्र पूराराम, जगसीर सिंह (60) पुत्र डूंगर सिंह और बलौर सिंह (50) पुत्र गुलजार सिंह मजबी सिख और ज्ञानीराम (50) पुत्र ताराराम बाजीगर, की हादसे में मौत हो गई। इनके अलावा भी एक जने की मौत हुई है जिसकी पहचान देर रात तक नहीं हो पाई थी। सभी मृतक उस्मान खेड़ा (पंजाब) के निवासी थे।

ये घायल उपचाराधीन

गुरदास राम (30) पुत्र वेदप्रकाश धाणक, कुलदीप सिंह (35) पुत्र बूटाङ्क्षसह मजबी सिख, रामदेव कॉलोनी निवासी राजू (45) पुत्र नक्शलाल मलिक उपचाराधीन है।

जान बचाने के लिए पुलिस दौड़ी

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर एम्बुलेंस 108 के अलावा पुलिस की गाडिय़ां भी मौके पर पहुंची। सांझ ढलते ही घटना स्थल पर अंधेरा छा गया, ऐसे में सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित ने वहां सदर थाने की जीप में दो घायलों को राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहीं एम्बुलेंस 108 ने चार घायलों तत्काल ही चिकित्सालय में पहुंचाया। इस बीच चिकित्सालय के आपातकालीन कक्ष में चिकित्सकों और नर्सिंग कर्मियों की टीम ने घायलों का तुरंत उपचार शुरू किया।