9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करना था शिलान्यास, बना दी आफत

-गगनपथ को सूरतगढ़ रोड से जोडऩे वाले मार्ग का निर्माण अधूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 11 Jul 2018, 10:00 AM IST

road re-construction

करना था शिलान्यास, बना दी आफत

श्रीगंगानगर.

गगन पथ से सूरतगढ़ मार्ग को जोडऩे वाले शक्ति मार्ग पर नगर विकास न्यास ने करीब एक सप्ताह पूर्व सड़क का शिलान्यास करना था, लेकिन सड़क पर पत्थर बिछाकर राहगीरों के लिए आफत पैदा कर दी है।


इस मार्ग का अभी मैरिज पैलेस के पास से आधे मार्ग का ही पुनर्निर्माण शुरू किया गया है। कुछ दिन पूर्व इस मार्ग पर पत्थर बिछाए गए तथा इस पर मिट्टी डाल दी गई। तब करीब डेढ़ दिन तक इस पर लोगों की आवाजाही नहीं हो पाई थी। इसके बाद इस पर आवागमन तो शुरू कर दिया गया, लेकिन अब यह आधा-अधूरा मार्ग वाहनों और राहगीरों के लिए घातक साबित हो रहा है।


अब आलम यह है कि इस मार्ग पर गुजरने वाले वाहन चालकों को यहां पड़े पत्थरों के कारण कभी फिसलने का भय सताता है, तो कभी यहां वहां बिखरे पत्थर उछलकर आसपास के लोगों को लगते हैं।


चार जुलाई को होना था शिलान्यास:

इस सड़क का शिलान्यास चार जुलाई को किया जाना था, लेकिन दस जुलाई तक शिलान्यास की प्रक्रिया थोड़ी भी आगे नहीं बढ़ पाई है। केवल आसपास के लिए यह बड़ी आफत के रूप में ही सामने आई है। यह सड़क पूर्व में भी तारकोल से बनी हुई थी ऐसे में री कारपेटिंग भी इसकी सूरत सुधार सकती थी, लेकिन नगर विकास न्यास ने इसके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर इसे आफत बना दिया है।


सड़क किनारे पड़े हैं पत्थर
क्षतिग्रस्त सड़क तो इलाके के लोगों के लिए परेशानी है ही, साथ ही इस सड़क निर्माण कार्य के अंतिम छोर के निकट सड़क निर्माण कार्य में उपयोग होने वाले पत्थरों का ढेर भी लगा दिया गया है। इससे इस मार्ग पर चलने वाले लोग परेशान होते हैं।


सड़क का शिलान्यास बरसात के कारण अब तक नहीं हो पाया है। इस सड़क के किनारे नालियां भी बननी हैं। अभी जो नालियां बनी हुई हैं वे सड़क से ऊंची होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ऐसे में नई नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। शीघ्र ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
-संजय महिपाल, अध्यक्ष, नगर विकास न्यास, श्रीगंगानगर