6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्री गंगानगर
Video : दिन भर बनी रही ठिठुरन, धुंध से यातायात प्रभावित
Play video

Video : दिन भर बनी रही ठिठुरन, धुंध से यातायात प्रभावित

पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बूंदाबंदी के बाद बुधवार को पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

vikas meel

•

Updated: 24 Jan 2018, 9:06 PM IST

श्रीगंगानगर।

पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात और मैदानी इलाकों में बूंदाबंदी के बाद बुधवार को पूरा इलाका कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कमी आई। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री से गिरकर 6.5 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 से गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह धुंध के चलते रेल और बस सेवाएं प्रभावित हुईं। आज सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने का दौर शुरू हो गया। शाम तक तेज ठंडी हवाएं चलती रही। दिन में धूप भी निकली। मगर वह बेअसर रही।

दोपहर में कई बार बादलवाही का दौर बना, जिससे ठिठुरन बनी रही। अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले तीन दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 27 जनवरी तक ठंड का यह दौर लगातार चलता रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़