10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नशा छुड़ाने की मुहिम में राजस्थान को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

-राजस्थान के डॉ आरसी साहनी को व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 27 Jun 2018, 12:00 PM IST

drug

नशा छुड़ाने की मुहिम में राजस्थान को मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

श्रीगंगानगर.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को शराब और ड्रग्स की लत को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाली देशभर की शख्सियतों को राष्ट्रीय पुरस्कार 2018 से पुरस्कृत किया। इस दौरान श्रीगंगानगर (राजस्थान) के तपोवन नशामुक्ति और पुनर्वास संस्थान' को सर्वोत्तम एकीकृत नशा पुनर्वास केन्द्र (आइआरसीए) की श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। इसी तरह राजस्थान के डॉ आरसी साहनी को व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए यह पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिया जाता है।


श्रीगंगानगर के 'तपोवन नशामुक्ति एवं पुनर्वास संस्थान' को इस दौरान पुरस्कार से नवाजा गया। इसे नशा मुक्ति संस्थानों के क्षेत्र में पुरस्कृत किया गया है। 2006 से शुरू इस संस्थान ने प्रदेश के श्रीगंगानगर जिले में काम करके लगभग 1698 युवाओं को नशे से मुक्त किया है। आस-पास के इलाकों में वृत्तचित्र फिल्मों के माध्यम से भी इस संस्थान ने युवाओं को नशे से छुटकारे के लिए प्रेरित किया है। संस्था की तरफ से सचिव संदीप कटारिया ने यह पुरस्काार प्राप्त किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन के मुख्य सभागार में कटारिया को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस मौके पर तपोवन प्रन्यास के अध्यक्ष महेश पेड़ीवाल भी मौजूदथे। यह पुरस्कार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिया जाता है।


छात्रों को दूर रखना जरूरी- साहनी
यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में पुरस्कार लेने के बाद कोटा के डॉ आर सी साहनी ने 'पत्रिका' को बताया कि राजस्थान में नशीले पदार्थ की लत के पीछे अफीम की खेती भी बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि कोटा के कोचिंग सेंटरों में बड़ी संख्या में युवा बाहर से पढऩे आते हैं। कोचिंग सेंटरों में नशे की लत बड़े पैमाने में देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कारणों पर काम करने की जरूरत है। साहनी 'संवेदना सेवा एंड रिसर्च फाउंडेशन समिति' के चेयरमैन हैं।