9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते दो जने गिरफ्तार

-मोबाइल, टीवी, लैपटॉप व सट्टे का हिसाब मिला

2 min read
Google source verification
police station jawahar nagar

श्रीगंगानगर.

जवाहरनगर थाना पुलिस ने शनिवार रात को जवाहनगर जे ब्लॉक पर मकान नंबर पंद्रह में छापा मारकर क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल, लैपटॉप, टीवी, सवा लाख रुपए के सट्टे का हिसाब आदि बरामद किया। जवाहरनगर थाना प्रभारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि शनिवार देर शाम सूचना मिली थी कि जवाहरनगर जे ब्लॉक में मकान नंबर पंद्रह में क्रिकेट मैच पर सट्टा चल रहा है। क्रिकेट सट्टा लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए उनकी लोकेशन लेने के लिए कई टीमें इलाके में निगरानी रखे हुए है।

शौचालय के नाम पर बंदरबांट की तैयारी


इस सूचना पर टीम के साथ मकान पर दबिश की कार्रवाई की। जहां मुंबई इंडियंस एवं दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा चलाते हुए दो जने मिले। पुलिस ने मकान से क्रिकेट पर सट्टा करते हुए सुनील सिंघल व अनिल कुमार सिंघल पुत्र रतनलाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने पांच मोबाइल सैट, एक टीवी, एक लैपटॉप, इंटरनेंट उपकरण व एक लाख 26 हजार रुपए का सट्टे का हिसाब बरामद किया। देर रात इनको जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग, खेलों में उमड़ा उत्साह


इनकी रही विशेष भूमिका
पुलिस ने बताया कि क्रिकेट सट्टा पकडऩे में जवाहरनगर थाने के हैड कांस्टेबल अनवर, जब्बार, कांस्टेबल भरत भूषण, भगवान सहायक व कैलाश का विशेष योगदान रहा। क्रिकेट सट्टा लगाने वालों पर कार्रवाई के लिए उनकी लोकेशन लेने के लिए कई टीमें इलाके में निगरानी रखे हुए है।

यहां भी पढ़े

पौधे लगाकर दे रहे बेटियों के पोषण का संदेश - https://goo.gl/MHSEsc

'बदलाव के लिए आगे आएं चेंजमेकर्स' - https://goo.gl/cCsjD2

मनोरंजन में डूबे शहरवासी - https://goo.gl/N8seHS

मोबाइल फोन से तो नहीं खुलेगा ड्रग माफिया का राज - https://goo.gl/W2H2aR

विधायक बोली सरकार में दलितों की सुनवाई नहीं - https://goo.gl/ga5bpq

सजे गुरुद्वारे, गूंजी गुरुओं की बाणी - https://goo.gl/T4ehon

एक सहकारी समिति करेगी तीन जगह चना और सरसों की खरीद - https://goo.gl/waC9Hs