26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: श्रीगंगानगर के आस पास की न्यूज़ के लिए क्लिक

- नहर में शव बहकर आया है जिसकी शिनाख्त नही - नई धान मंडी पहुंचा सफेद सोना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 22 Sep 2017, 1:31 PM IST

all news in one click

all news in one click

Video: सादुलशहर की न्यूज़ के लिए क्लिक करें

नहर में बहकर आया शव

अनूपगढ। तहसील क्षेत्र के गांव 8 ए की पुलिया के पास अनूपगढ़ शाखा नहर में शव बहकर आया है जिसकी शिनाख्त नही होने से पुलिस द्वारा इसे मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। अनूपगढ थानाधिकारी भवानी सिंह चारण ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 ए के ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि अनूपगढ शाखा की पुलिया के पास एक लाश नजर आ रही है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। थानाधिकारी ने बताया कि शव पानी में रहने के कारण क्षत-विक्षत हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह शव देखने में 35 से 40 वर्ष के पुरुष का लग रहा है। उन्होंने बताया कि लाश के हाथ में कड़ा तथा कच्छा पहना हुआ है। लेकिन अभी तक इसकी शिनाख्त नही हुई है। थानाधिकारी ने बताया कि शव को राजकीय चिकित्सालय के मुर्दाग्रह में रखवाया गया है।

Video: श्रीगंगानगर के आस पास की खबरे पढ़े एक क्लीक में

नरमे का उत्पादन अधिक होने की उम्मीद

सूरतगढ़. नईधानमण्डी में नरमे की आवक गुरुवार को विधिवत रूप से शुरू हो गई। नई धानमण्डी में श्याम सुंदर सूर्यप्रकाश फर्म पर करीब एक सौ क्विंटल नरमा पहुंचा। यहां सारडा कॉटन इण्डस्ट्रीज ने ४३२१ रुपए प्रति क्विवंटल के हिसाब से नरमा खरीद किया। इस मौके पर व्यापारी श्याम सुंदर सारड़ा, विजय गोयल, मदन सारड़ा, ओम चौपड़ा, सुरेन्द्र चौपड़ा, नवनीत सारड़ा, भवंरलाल चौपड़ा, कॉटन ब्रोकर ओमप्रकाश ओझा, संदीप पेडीवाल आदि मौजूद रहे।

Video डिप्पो पर गेंहू खत्म उपभोक्ता परेशान, तीन माह से नही मिल रहा है कैरोसीन

इस फर्म पर पालीवाला के किसान राम सिंह व लालपुरा के किसान इकबाल सिंह नरमा लेकर पहुंचे। कॉटन ब्रोकर ओमप्रकाश ओझा के अनुसार इस बार नरमे की पैदावार अच्छी होने की उम्मीद है। इस बार भाव भी कम रहेगे।गत सीजन २२ हजार गांठे नरमे की मण्डी में पहुंची। जबकि इस बार ३० हजार गांठे पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Video: टिब्बा क्षेत्र की सुधरेगी सेहत, देईदासपुरा पंचायत में बन रहा दो मंजिला पीएचसी

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग