5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: कहीं दिखाए करतब तो कहीं स्वच्छता को लेकर हुए गंभीर

- स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अव्वल आने के प्रयास आरम्भ - गतका पार्टी ने दिखाए अदभूत जौहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 23 Dec 2017, 4:19 PM IST

nagar kirtan on guru gobind singh parkash utsav

nagar kirtan on guru gobind singh parkash utsav

अनूपगढ़. बाजार में स्वच्छता एप्प डाउनलोड के बारे में जानकारी देते अधिकारी।अनूपगढ़.राज्य की सभी नगरपालिकाओं ने इन दिनों 4 जनवरी से शुरू हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 में अव्वल आने के लिए प्रयास कर रही हैं। स्थानीय नगरपालिका द्वारा भी इस सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए अधिशाषी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़ के नेतृत्व में अनेक प्रकार के कार्य करवा कर अनूपगढ़ नगरपालिका को अव्वल लाने का प्रयास आरम्भ किया गया है। वर्तमान में स्थानीय नगरपालिका द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण को गंभीरता से लेकर पूरे अमले द्वारा प्रयास शुरू किए गए हैं।

Video: यंहा लगी आग तो वंहा हुई चोरी, जानने के लिए क्लिक करें

नगरपालिका द्वारा इस सर्वेक्षण में अव्वल आने के लिए मुख्य बाजार छोटे कचरा पात्र रखवाने की योजना चल रही है। शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण करने की व्यवस्था चल रही है। अनूपगढ़ में पोलिथिन का उपयोग बंद करके कपड़े के थैलों का उपयोग करने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को स्वच्छता एप्प डाउनलोड करवाकर सफाई से सबंधित शिकायत दर्ज करवाने की जानकारी दी जा रही है। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज जाखड़, राजस्व निरीक्षक संदीप बिश्नोई, सफाई निरीक्षक बृजनाथ मिश्रा तथा अन्य स्टॉफ द्वारा मुख्य बाजार में सभी दुकानदारों को डोर-टू-डोर जाकर स्वच्छता एप्प डाउनलोड करवा कर इसके संचालन की सम्पूर्ण जानकारी दी जा रही है।

Video: शहर की 4 सड़कों पर रहेगी तीसरी आंख से नजर

नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी जाखड़ ने सभी लोगों से आह्वान किया कि अपने आस पास कचरा होने, कचरा संग्रहण के लिए नगरपालिका का वाहन नहीं आने, कचरे का डिब्बा खाली नहीं होने, सडक़ों पर झाडू नहीं लगने की स्थिति में इस एप्प पर सूचना देंवें। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा। जाखड़ ने नागरिकों से आह्वान किया कि अनूपगढ़ को स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए नगरपालिका को सहयोग प्रदान करें।

Video: नरमा तेजी के तीर पर

नगर कीर्तन भी निकाला

श्रीगंगानगर. गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को हुए कार्यक्रम में गुरुद्धारा सिंग सभा में कार्यक्रम हुआ। इसमें अंतरराष्ट्रीय बीर कलगीधर गलता पार्टी अपना जौहर दिखाकर सबका मनमोह लिया। इसके बाद शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। गुरुद्वारासिंह सभा से नगर कीर्तन शुरू होकर गांधी चौक,बीरबल चोक सहित शहर में विभिन्न चौकों से होते हुए वापस गुरुद्वारा सिंह सभा में पहुंचा। गतपा पार्टी ने बहुत ही शानदार कार्यक्रम दिखाकर साध-संगत का मंनोरजन किया।

पिता की मौत के गम में बेटे ने भी त्यागे प्राण

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़