27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: महिला कैमल सफारी का श्रीगंगानगर में स्वागत

मुख्य समारोह में हुआ साहसिक प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 20 Sep 2017, 5:11 PM IST

appreciate to ladies who ride camel

appreciate to ladies who ride camel

Gallery: जैतसर में विजेताओं का हुआ भव्य स्वागत

श्रीगंगानगर। सीमा सुरक्षा बल एवं भारतीय वायुसेना की 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए निकाली जा रही संयुक्त महिला कैमल सफारी का बुधवार को यहां जगह-जगह स्वागत हुआ। मारवाड़ी युवा मंच की मुख्य शाखा, महिला प्रेरणा एवं नारी चेतना शाखा ने संयुक्त रूप से स्वागत समारोह भी रखा। तीनों स्थाओं के अध्यक्ष गौरव मित्तल, मंजू गर्ग एवं रमा सिंगल ने प्रारम्भ में अभिनन्दन किया। जिला कलक्टर ज्ञानाराम, नगर परिषद के सभापति अजय चाण्डक एवं सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक (रिटायर्ड ब्रिगेडियर) सुभाषचन्द्र बाघमारे घाटपाण्डे हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया।

Video: टिब्बा क्षेत्र की सुधरेगी सेहत, देईदासपुरा पंचायत में बन रहा दो मंजिला पीएचसी

मुख्य स्वागत समारोह में विधायक कामिनी जिंदल सिंगला मुख्य अतिथि थीं। पुलिस अधीक्षक हरेंद्रकुमार महावर, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक (रिटायर्ड ब्रिगेडियर) सुभाषचन्द्र बाघमारे घाटपाण्डे, समादेष्टा मलकीत सिंह एवं कुलवंत कुमार, बल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारती सैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीक्षा कामरा, अतिरिक्त औषधी नियंत्रक अशोक मित्तल, बिहाणी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहाणी, टांटिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमएम सक्सेना, श्रीगौशाला के अध्यक्ष गोपाल मित्तल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद टाक की उपस्थिति में हुए कार्यक्रम में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की शपथ उप समादेष्टा एके शर्मा ने दिलवाई।

Video डिप्पो पर गेंहू खत्म उपभोक्ता परेशान, तीन माह से नही मिल रहा है कैरोसीन

बल के पहले महिला कमाण्डो दल ने साहसिक प्रदर्शन कर तालियां बटोरी। संचालन खुशबू गोयल ने किया। सीमावर्ती गांवों में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देने के लिए कैमल सफारी बाड़मेर से बाघा बॉर्डर तक निकाली जा रही है। सीमा सुरक्षा बल की अधिकारी तनुश्री पारीक, वायु सेना की स्कवाड्रन लीडर अन्युश्का लोमस सहित अन्य अधिकारी इसमें भाग ले रही हैं।

Video: हत्यारोपी पकड़ से बाहर, पुलिस कह रही है - आप पकड़वाओ...

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग