5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: बाइक सवार युवकों पर ईंट पत्थर से हमला

- पुलिस पहुंची मौके पर - गांव २६ एच में शिलान्यास अवसर पर खान राज्यमंत्री टीटी से उलझे किसान नेता  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 11 Dec 2017, 12:41 PM IST

attack on bikers in anoopgarh

attack on bikers in anoopgarh

अनूपगढ़। तहसील क्षेत्र के गांव 4 एम एस आर निवासी दो युवको ने वार्ड नम्बर 4 प्रेमनगर के 2 व्यक्तयो पर ईंट पत्थरो से हमला करने का आरोप लगाया है।मिली जानकारी के अनुसार 4 एम एस आर निवासी दोनों युवकों ने बताया कि वह अनूपगढ़ से अपने गांव 4 एम एस आर जा रहे थे। जब वह प्रेमनगर नहर के पास पहुंचा तो पहले से इंतजार कर रहे 2 व्यक्तियों ने बाइक सवार पर ईंट पत्थरो से हमला कर दिया। अपने ऊपर अचानक हुए हमले से बाइक सवार घबरा गए और शोर मचाने लगे। युवकों ने बताया कि शोर सुनकर मौहलेवासी अपने घरों से बाहर आए और बाइक सवारों को बचाया। बाइक सवार ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी। समाचार लिखे जानें तक पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी और सारे मामले को बारीकी से समझ रही थी। युवकों पर हमला करने वाले युवक कौन थे इसका अभी पता नही चला है।

#Crime अंतर्राज्यीय डकैती गैंग के मुखिया सहित दो पकड़े, रिमांड पर

मंत्री ने अधिकारी से जानकारी लेकर खरीद चालू करवाने का दिया आश्वासन

श्रीकरणपुर. (श्रीगंगानगर) क्षेत्र के गांव २६ एच में खाळा निर्माण कार्य के शिलान्यास अवसर पर खान राज्यमंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी को रविवार को उस समय किसानों का गुस्सा झेलना पड़ा, जब मंत्री को पता ही नहीं था कि मंूग की सरकारी खरीद चल रही है या बंद है? इस मौके पर गंगानगर किसान सभा के जिला संयोजक रणजीतसिंह राजू का कहना था कि मूंग खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण बंद कर दिया गया है। टीटी मूंग खरीद जारी होने की बात पर अड़े थे। जब राजू ने तंज कसते हुए राज्यमंत्री टीटी को 'मामा जी' संबोधित करते हुए जोर देकर कहा कि मूंग की खरीद बंद है।

Video: बीज के नाम पर गेहूं खरीद खुले में बेचने का आरोप!

चाहें तो आप इसकी तहकीकात कर लें। यह सुनकर टीटी ने उसी समय विभागीय अधिकारी से जानकारी लेकर खरीद शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। राज्यमंत्री टीटी ग्राम पंचायत २५ एच दलपतसिंहपुर के गांव २६ एच में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना के तहत खाळा निर्माण कार्य का शिलान्यास करने आए थे। मौके पर सुक्खा सिंह, गामा सिंह, डायरेक्टर जगदीप सिंह, रविन्द्र भुल्लर, प्रकाशसिंह खोसा आदि भी मौजूद थे।

Video: किसानो के लिए खुशखबरी, अब पूरी होंगी मांगे