5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: हंगामे की भेंट चढ़ा सीसी सडक़ लोकार्पण

- गुस्साए पार्षदों ने की कार्रवाई की मांग - शाम तक कार्रवाई नहीं होने पर लगाया धरना - कार्रवाई नहीं होने पर दिया धरना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 28 Dec 2017, 2:09 PM IST

city councilor fight in sriganganagar

city councilor fight in sriganganagar

Gallery: #christmas सांता आए खुशियां लाए उपहारों से भर दी झोली

थाने पहुंची पार्षद

श्रीगंगानगर. शहर के वार्ड 44 में सीसी सडक़ का लोकार्पण करने का कार्यक्रम बुधवार को हंगामे की भेंट चढ़ गया। लोकार्पण की पूरी तैयारी होने के बाद एक जना रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए उसके पट्टे का नियमितिकरण नहीं करने की बात कही। इस बात को लेकर पार्षद नाथीदेवी और अमित उर्फ मीतू की बोलचाल हो गई और लोकार्पण कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। लोकार्पण कार्यक्रम स्थगित होने के बाद पार्षद नाथीदेवी अपने पुत्र के साथ जवाहरनगर थाने में पहुंच गई। यहां आरोपित पर कार्रवाई की मांग की।

Video: सिलेंडर ने पकड़ी आग और जल गया पूरा घर, दुसरो से मांगने पड़ रहे है कपडे-बिस्तर

काफी देर तक कार्रवाई नहीं होने पर नाथीदेवी ने अन्य पार्षदों को सूचना दे दी। इस पर नगरपरिषद सभापति अजय चांडक, उपसभापति अजय दावड़ा, पवन गौड़, संजय बिश्रोई, बलजीत बेदी आदि ने पहुंचकर थानाअधिकारी से वार्ता की। इन्होंने आरोपित अमित उर्फ मीतू को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने शाम को पांच बजे तक आरोपित को गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर इनको भेज दिया। शाम को साढ़े पांच बजे जब पार्षद थाने पहुंचे तो यहां आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

Video: विकलांग विधवा व वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिलने से झेलनी पड़ रही है परेशानी

इसके विरोध में पार्षद किशन चौहान, रवि चौहान, रामस्वरुप नायक, विक्की सिवान, डॉ भरत मैय्यर, बलजीत बेदी, शिवलाल सैन और पवन गौड़ आदि धरने पर बैठ गए। यहां वार्ड 44 के लोग और आरोपित मीतू के परिजनों ने पार्षदों से वार्ता की। इसमें दो दिन मेंं उसको लाकर पुलिस को सौंपने का भरोसा दिलाया। साढ़े पांच बजे धरने पर बैठे पार्षदों ने वार्ता के बाद साढ़े छह बजे धरना समाप्त कर दिया।

Video: तीन महीने से नहीं मिल रहा वेतन, अब आया मजदूरों में आक्रोश

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़