सादुलशहर व श्रीगंगानगर के उप -चुनाव में कांग्रेस जीती
श्रीगंगानगर. शहर के वार्ड नंबर 30 में हुए उप- चुनाव में कांग्रेस समर्थित निर्दलीय पुष्पा कुलचानियां ने भाजपा की सुमन घोड़ेला को 336 मतों के अंतर से हराकर फिर से इस सीट पर कब्जा कर लिया है। पहले इस वार्ड से पुष्पा कुलचानियां की सास तखिया देवी चुनाव जीती थी लेकिन उनका निधन होने पर इस वार्ड की सीट खाली होने पर अब उप-चुनाव हुए हैं। इसमें इसी परिवार ने फिर से पार्षद की सीट पर कब्जा किया है। यहां ओसीबी महिला के लिए सीट आरक्षित थी।