5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: एटीएम से निकले कटे-फटे 500 के नोट

अक्सर खाली भी मिलता है सूरतगढ थर्मल एटीएम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 2 Dec 2017, 3:59 PM IST

default rupees in atm

default rupees in atm

सूरतगढ थर्मल। आवसीय कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से शनिवार सुबह कैश निकालने वाले उपभोक्ताओं ने कटे- फ़टे, रंग लगे एवम धुले हुए 500-500 के नोट निकलने की शिकायत की। शनिवार सुबह नोट निकालने आये वाहन चालक गोपी राम ने जब एटीएम से कैश निकाला तो उसमें तीन 500-500 के नोट चलन से बाहर वाले निकले। जिनमे से एक नोट धुला हुआ, एक कटा फटा एवम एक अन्य रंग लगा हुआ था।

Video: पानी की टंकी पर चढ़ा सांड, बेहोश कर नीचे उतारा

उन्होंने बताया कि मेरे अलावा राशि निकलवाने वाले अन्य दो तीन उपभोक्ताओं के भी एक दो नोट फटे हुए अथवा धुले हुए निकले। चूंकि थर्मल शाखा सुबह 11 बजे बाद खुलती है। इसलिए मजबूरन दुबारा राशि निकलवानी पड़ी। इस सम्बन्ध में शाखा स्टाफ से बात करने पर उन्होंने बताया कि कई बार मुख्य शाखा से आये नोटो के बंडल में भूलवश कटे-फटे नोट आ जाते है। एवम एटीएम में डल जाते है। उपभोक्ता के शिकायत पर ऐसे नोट बदल दिए जाते है।

श्रीगंगानगर की छोटी बड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

छूट्टी के दिन खाली एटीएम- सूरतगढ तापीय परियोजना की आवासीय कॉलोनी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा द्वारा आवासीय कॉलोनी एवम परियोजना मुख्य द्वार पर प्रशासनिक भवन के सामने एटीएम स्थापित किये हुए है। उपभोक्ताओं की अक्सर शिकायत रहती है कि ये दोनो एटीएम छुट्टी वाले दिन खाली ही रहते है। परियोजना सहित आस पास के ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि चूंकि सूरतगढ तापीय परियोजना सहित निर्माणाधीन सुपर क्रिटिकल इकाइयों में हजारो कर्मचारियो सहित हजारो की संख्या में ही श्रमिक काम करते है।

Video: जामा मस्जिद से राउपीर तक निकाला गया जुलूस

जिनकी वेतन सीधे उनके खातों में ही आती है। शिफ्टों में ड्यूटी के चलते रुपये निकालने का एकमात्र जरिया एटीएम ही है। ऐसे में एटीएम के खाली रहने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने शाखा प्रबन्धन से छुट्टी के दिन पर्याप्त राशि एटीएम में डालने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि नोटबन्दी के एक साल बाद भी थर्मल के एटीएम की हालत में सुधार नही हुआ है। छुट्टी वाले दिन तो एटीएम खाली होता ही है। इसके अलावा भी देर शाम को एटीएम खाली हो जाता है।

विद्यार्थियों का कलक्ट्रेट पर धरना, जाम