26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: छात्र अध्यापक- अध्यापिकाओ ने निकाला रोष मार्च

इंटर्नशिप के बदले नियमों के विरोध में दिया उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 22 Sep 2017, 3:43 PM IST

demonstration by teacher

demonstration by teacher

अनूपगढ़। एम एम डी बेदी शिक्षण प्रशिक्षण केन्द्र तथा 15 ए स्थित ज्ञान तृप्ति कॉलेज के छात्र अध्यापक अध्यापिकाओं ने शुक्रवार को इंटर्नशिप के नए नियमों के विरोध में एक सभा का आयोजन कर विरोध जताया। शहर के पब्लिक पार्क में आयोजित इस सभा में खास कर महिलाओं तथा बालिकाओं ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि नए नियमों के मुताबिक शिक्षित प्रशिक्षित अध्यापक अद्यापिकाओं से ऑनलाइन फार्म में इंटर्नशिप के लिए गृह जिले के अलावा 2 जिले और भरने को कहा है जिससे कि गृह जिले के अलावा भी हमारी इंटर्नशिप कहीं अन्य जिलों में भी आ सकती है।

Video: महिला की संदिग्ध मौत, गला घोंटने से हत्या का अंदेशा

उन्होंने रोष प्रकट करते हुए हुए कहा कि अगर गृह जिले से बाहर हमारी इंटर्नशिप आती है तो महिलाओं को खास कर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा महिलाओं को घर छोड़ कर इंटर्नशिप के लिए किसी और जिले में जाना भी आसान नही है, इसमें समय तथा धन दोनों अतिरिक्त खर्च होंगे। पहले ही सरकार बी एड का समय 2 वर्ष कर चुकी है। उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि इंटर्नशिप के सरकार हमें कोई मानदेय भी नही देती है। जबकि ए एन एम तथा जी एन एम के तर्ज पर हमें भी मानदेय मिलना चाहिए।

Video: गूंजे देवी दुर्गा के जयकारे, घर-घर हुई घट स्थापना

इसके अलावा उन्हीने कहा कि इस बार हमें प्राइमरी सेक्शन की इंटर्नशिप मिल सकती है जबकि बी एड योज्यता के अनुसार हमें सिर्फ उच्च प्राथनिक तथा माध्यमिक स्तर की इंटर्नशिप ही मिलनी चाहिए। सभा के बाद शिक्षित प्रशिक्षित अध्यापक अध्यापिकाओ द्वारा रोष मार्च निकालते तथा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पब्लिक पार्क से मुख्य बाजार से होते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया ज्ञापन में बी एड के छात्रध्यापक तथा छात्राध्यापिकाओं ने लिखा कि एन सी टी ई के नियमानुसार हमें प्रथम वर्ष 4 सप्ताह तथा द्वितीय वर्ष 16 सप्ताह राजकीय विद्यालयों में इन्टर्नशिप करनी है।

Video: श्रीगंगानगर के आस पास की खबरे पढ़े एक क्लीक में

इस हेतु शिक्षा विभाग द्वारा हमसे 3 जिलों का ऑप्शन इंटर्नशिप के लिए भरवाया जा रहा है। जिस कारण हमें घर से बहुत दूर अध्यापन के लिए जाना पड़ेगा। जो कि न्यायपूर्ण नही है। उन्होने ज्ञापन में लिखा कि हममें से कई छात्रध्यापकों छात्रध्यापिकाओं द्वारा मुश्किल से बी एड का शुल्क जमा करवाया गया है। हमारा बाहर जाने से खर्चा और बढ़ जाएगा।कुछ महिलाओं को तो अपने साथ अभिभावकों को ले जाना पडेगा। जिससे उनका व्यापार तथा अन्य गतिविधियां भी प्रभावित होंगी। बी एड छात्रअध्यापक तथा छात्राध्यापिकाओं ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नही मानती तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। तथा इंटर्नशिप का बहिष्कार किया जाएगा।

Video: गूंजे देवी दुर्गा के जयकारे, घर-घर हुई घट स्थापना

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग