ग्रामीणो के अनुसार जलदाय विभाग के पिछे की तरफ करीब आधा दर्जन घरो का गंदा पानी डिग्गीयो में जा रहा है। जिसके चलते ग्राम पंचायत व जलदाय विभाग कोई कार्यवाही नही कर रहा है। वार्ड पंच देशरत्न जैन, मनीराम, कालुराम, हनुमान , भंवर लाल आदि ने जलदाय विभाग के झरोखो को बंद कर डिग्गीयो में जा रहे गंदे पानी पर रोक लगाने की मांग की है।