5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: आधे से ज्यादा दर्जन घरों पर मंडरा रहा है मौत का खतरा

तैतीस हजार हाई वोल्टेज की विद्युत लाईन टूटी, तार टूटकर आधे दर्जन घरो पर गिरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Sonakshi Jain

•

Updated: 16 Dec 2017, 12:44 PM IST

electricity wire broke and fell down on roof

electricity wire broke and fell down on roof

बीरमाना. स्थानीय ग्राम पंचायत के चक एक बीएनएम में लोगो के घरों के ऊपर से गुजर रही तैतीस हजार हाई वोल्टेज की विद्युत लाईन शनिवार सुबह करीब सात बजे अचानक टूटकर आधे दर्जन ग्रामीणो के घरो व खेतो पर गिर गयी। गनीमत यह रहा की इस हाई वोल्टेज लाईन के टूटने के समय सुबह जल्द ही सर्दी अधिक होने व धूंध होने के कारण लोग अपने घरो में मकानो के अन्दर होने के कारण यह होने वाला हादसा टल गया ।वही खेतो में सुबह जल्द कोई भी नही होने से होने वाली अनहोनी टल गयी। यह ग्रामीणो का कहना है कि खेजड़ी के पेड़ के बिल्कुल अन्दर से यह तार निकलते है।

Video: बस और बोलेरो की टक्कर में 12 जने घायल ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

इस कारण यह तार खेजड़ी की टहनियो से टकराकर स्पार्किंग होने के कारण अचानक टूट गया। ग्रामीणो ने स्थानीय जीएसएस में फोन करके लाइन बंद करवाई तैतीस हजार की हाई वोल्टेज लाईन पेड़ो के बिल्कुल अन्दर से होकर गुजरती है इस कारण आये दिन इसके विद्युत तार कई बार टूट चूके है। समय-समय पर इन तारो से टकरा रहे पेड़ो को विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण नही काटे जा रहे है। वही इस लाईन के टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी अभी तक लाईन को सही करने के लिए विद्युत विभाग की टीम नही पहुची है।

Video: खांसी-जुकाम के रोगी बढ़े, मिले पौने सात हजार रोगी

ग्रामीणो में रोष

ग्रामीण मोतीराम, हजारीलाल, गणपतराम, साहबराम, मुखराम, फुसराराम व बलराम का कहना है कि यह जो लाईन घरो के ऊपर से गुजर रही है। इसको हटाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियो व विद्युत विभाग से कई बार मांग कर चूके है। लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। वही इन हाई वोल्टेज तारो के नीचे जाली भी नही लगी हुई है जिस कारण यह तार नीचे घरो पर गिर गया। इन्होंने इन तारो के नीचे जाली लगाने की भी मांग कि है। वही इन्होंने विद्युत विभाग पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है कि कई बार अवगत करवाने के बावजूद खेजड़ी की टहनिया जो तारो से टकरा रही थी उन्हे नही कटवाया। अभी भी यह तारो से टहनिया टकरा रही है।

Video: नहाते समय गिरने से युवक को दिखाई देना बंद

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़